24 न्यूज अपडेट उदयपुर। बरसों बाद आज कांग्रेस की ट्यूबलाइट जली और उसने टॉक ऑफ दी टाउन बन चुके मुद्दों को लेकर जिला कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसे पार्षद या निकाय चुनावों की तैयारी के वार्मअप शो के रूप में देखा जा सकता है क्योंकि सुस्त पड़ी कांग्रेस को यदि मुद्दों के आसरे चुनाव से पहले नहीं जगाया गया तो परिणाम वही रहने वाला है बरसों से आ रहा है। शहर जिला कांग्रेस ने दुखती रग आयड़ पर हाथ रख दिया। पूछा कि जब पहली बारिश का वेग से पानी आएगा तो करोड़ों के विकास कार्यों का क्या होगा। करोड़ों रूपए पानी में बह जाएंगे। यह जनता का पैसा है, इसका जिम्मेदार कौन है? यह सवाल हर शहरवासी पूछ रहा है व चुनाव दर चुनाव उसकी आंखें पथरा गईं हैं कि शहर के साथ ये क्या मजाक चल रहा है। जहां से पानी बहता है उस रास्ते में आखिर कोई इतनी बड़ी मूर्खता कैसे कर सकता है? खैर, अब कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना ही दिया है तो बरसों से स्थानीय निकाय पर राज कर रही भाजपा को इसका ठोस जवाब देना ही होगा। यदि जवाब समय पर नहीं दिया तो मानसून की बारिश फिर बड़े सवाल खड़े कर देगी। इसके अलावा कांग्रेसजनों की ओर से दूसरा सवाल बिजली का उठाया गया, जब चाहे कट हो जाती है ना कोई नियम है ना कायदा। लंबे समय से हर कोई यही महसूस कर रहा है, पावरकट की कोई सूचना जारी नहीं की जाती, जब चाहें पावरकट ले लिया जाता है। वह भी तब जब मेंटेनेंस के नाम पर बिजली नियमित अंतराल पर काटी जाती है। तीसरा मुद्दा स्मार्ट सिटी का उठाया जिसमें अंदरूनी शहर में जगह-जगह सिवरेज चॉक है, पानी सड़कों पर बह रहा हैं। इस नासूर को भी जल्दी ठीक नहीं किया गया तो निकाय चुनावों में कमल पर मुद्दों का कीचड उछलते देर नहीं लगेगी। शहर जिलाध्यक्ष ने भी जोश के साथ नोर लगाए और कहा कि आयड़ नदी में स्मार्ट सिटी के तहत काम हो रहा है। उसके लिए पूरे शहर का मानना है कि जिस वेग से पानी आता है वो पहली बारिश में ही करोडों का काम डूब जाएगा। नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है इसे बंद किया जाए। नगर निगम आंखें मूंद कर बैठा है। यदि समय पर समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी। इस अवसर पर सुरेश श्रीमाली, जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड दिनेश दवे, सुधीर जोशी, दीपक व्यास, अरूण टांक, रवि तरवाड़ी, शंकर चंदेल, बाबूलाल घावरी, नजमा मेवाफरोश, जयप्रकाश निमावत बस यही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद रावत को धमकी देने वालों के खिलाफ रासुका लगाया जाए, बांसवाड़ा सांसद इस बारे में जवाब दें: डा चंद्रगुप्त सिंह आगामी अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन