24 News Update जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल संचालन को अधिक तीव्र, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। जोधपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड के समदड़ी से मोदरान स्टेशन तक (0.00 से 93.690 कि.मी.) अब ट्रेनों की गति सीमा को 100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि इस महत्वपूर्ण खंड की सेक्शनल स्पीड बढ़ाने के प्रस्ताव को आवश्यक परीक्षणों के बाद अनुमोदित कर दिया गया है।रेलखंड की इस क्षमता वृद्धि के पीछे रेलवे द्वारा किए गए व्यापक तकनीकी सुधार और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण है। इस खंड पर सिग्नलिंग प्रणाली का अपग्रेडेशन, पूर्ण विद्युतीकरण और ट्रैक उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली के स्थापित होने से न केवल ट्रेनों का परिचालन तेज होगा, बल्कि यह पहले से अधिक संरक्षित और विश्वसनीय भी बनेगा। इसके साथ ही इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ट्रैक पर लगे कई पुराने गति प्रतिबंधों (Speed Restrictions) को हटा दिया गया है, जिससे निर्बाध रेल संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।स्पीड बढ़ने से यात्रियों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस सेक्शन में यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे यात्रियों को तीव्र और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। साथ ही, ट्रैक की क्षमता (Line Capacity) बढ़ने से भविष्य में इस रेल खंड पर अतिरिक्त नई ट्रेनों का संचालन भी संभव हो सकेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बनास नदी का अधूरा पुल बना बड़ी समस्या, बरसात से पहले काम पूरा नहीं हुआ तो कट जाएगा संपर्क बच्चों के खेल से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत,कनेछन गांव में दो परिवारों के बीच झगड़ा बढ़ा, एक की जान गई, एक घायल