24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर डूंगरपुर जिले के सरकारी विद्यालय फलोज में गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जगह दूसरा झंडा फहराया गया! यह तस्वीर सांसद राजकुमार रोत ने अपने ट्विटर एक्स पर शेयर की है और लिखा है कि …..दिखावे के लिये राष्ट्रीय ध्वज को पीछे लगाया है, गणतंत्र दिवस पर यह कृत्य देश को शर्मसार करने वाला है। प्रशासन से हम उक्त घटना में सम्मिलित संविधान विरोधी मानसिकता वाले विद्यालय प्रशासन पर तत्काल कार्यवाही करने की माँग करते हैं। इसी फोटो को कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर किया गया है। इस बात की सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी कि वास्तव में ऐसा कैसे हुआ कि दो झंडे आस पास ही फहराए गए। खबर लगातार नए तथ्यों के साथ अपेडट की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एडिट की हुई उम्र का खुलासा होते ही भाजपा नगर अध्यक्ष का इस्तीफा नदी में गिरने से युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव