उदयपुर। मेवाड़ के प्रसिद्ध सिद्धधाम प्रभु श्री महाकालेश्वर मंदिर के जीर्णेद्धार का शुभारम्भ 8 अगस्त 1998 को अभिजित मुहुर्त में शिला स्थापना का शुभारम्भ किया गया। जिसके 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव वर्ष के रूप में मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन रखा गया। जिसमें प्रात: 10:00 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक जिसमें विभिन्न नदियों का पवित्र जल मंगवाया गया। प्रभु महाकाल का विशेष श्रृंगार व 108 दीपक से निज मंदिर में ऊँकार स्वरूप में 8 दिशाओं में विशेष पूजा की जायेगी। साथ ही सांयकाल 4:00 बजे महारूद्र पूजा का आयोजन रखा गया है। शिला स्थापना दिवस के रजत महोत्सव पर्व पर मंदिर परिसर में आने वाली कावड़ यात्रा का लेकर मंदिर प्रबन्धन समिति द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया। कावड़ यात्रा की दर्शन व्यवस्था हेतु मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा जलाभिषेक हेतु मंदिर की पूर्वी भाग की ओर से कावड़ यात्रियों को प्रवेश करवाये जाने का निर्णय लिया साथ ही उनके निकासी हेतु उत्तरी भाग की ओर से प्रवेश का मार्ग बनाया गया। कावड़ यात्रियों की संख्या व भीड़ को देखते हुए मंदिर सभागार में तीन घट स्थापित किये गये है जहाँ से भक्तजन प्रभु महाकालेश्वर के सभागार के सम्मुख भाग से जलाभिषेक कर सकेंगे। सुरक्षात्मक दृष्टि से पूर्व की भांति निज मंदिर में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। महाकालेश्वर मंदिर निर्माण सहयोग मण्डल के सभी सदस्यगण की महाप्रसादी 12 अगस्त 2024 को किये जाने का निर्णय लिया। रजत महोत्सव पर्व पर सम्पूर्ण परिसर की विशेष विद्युत सजावट करवाई जा रही है। रजत महोत्सव पर्व पर विश्व शांति व कल्याण व शिव अनुकम्पा की प्राप्ति व सर्वत्र सुख शान्ति के लिये महारूद्र पूजा का अनुष्ठान किया जायेगा। मंदिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु वाहन पार्किंग मंदिर परिसर के बाहर करवाई जायेगी। भागवन महाकाल की शाही सवारी के नगर भ्रमण दिनांक12.8.2024 को श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर भक्तों को लोक कल्याण, सुख समृद्धि व आशीर्वाद प्रदान करने तथा अपने भक्तो का हाल जानने की लिए नगर भ्रमण पधारने के लिए महाकालेश्वर प्रन्यास के पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य गणों द्वारा प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी को निमंत्रण दिया जिसमे बोहरा गणेश जी मंदिर में विधि विधान व परंपरागत रूप से पूजा अर्चना, भोग, आरती, प्रसाद धराया गया तथा भगवान गणेश जी को रिद्धि-सिद्धि, लाभ-शुभ सहित यात्रा में पधारने का निमंत्रण धराया।इसी क्रम में मंशापूर्ण हनुमान जी बदनोर की हवेली स्थित मंदिर पर भी निमंत्रण दिया गया। प्रन्यास की ओर से चंद्रशेखर दाधीच, विनोदकुमार शर्मा, दीक्षा भार्गव, ललित जैन, पुरषोत्तम जीनगर, रमेश राजपूत, योगेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग श्री जतिन गांधी, सुनील मीणा, व नितिन नागर के सानिध्य में बिल्व पत्र के 21, आम के 5, व नक्षत्र राशि के हिसबा से पौधारोपण किया गया। शाही सवारी के नगर भ्रमण को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंगुकुंड से उभयेश्वर महादेव तक की विशाल 19वीं कावड यात्रा कल11 हजार कावड़िये करेंगे उभयेश्वर महादेव का अभिषेेकपूरे रास्ते पुष्प वर्षा से होगा स्वागतपीले चावल एवं पत्रक दे कावड़ यात्रा में आने का दिया न्यौता हार्ट ब्रेकिंग न्यूज…..अंतिम यात्रा पर ‘अमृत’, आंखों मेंं आंसू लिए विदाई देने उमड़ा जन सैलाब, तीन बार के विधायक को विदाई देने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंच रहे हैं सलूंबर, सीएम ने ट्टिव कर दी आने की सूचना