24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बारों का शेर गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें शराब के लिए पैसे न देने पर तीन बदमाशों ने सुनील बाड़ोत नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सुनील खेरवाड़ा तहसील के सरेरा गांव का निवासी है और बाइक पर सवार होकर अपने गांव से डूंगरपुर जा रहा था। देवल गांव के पास स्थित बारों का शेर के समीप अचानक तीन युवक बाइक से आए और सुनील को रोक लिया। बदमाशों ने सुनील से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की और इसके बाद चाकू निकालकर उसकी पीठ और हाथ पर वार कर दिया। हमले के कारण सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पुलिस को दी गई। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए तीनों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हमले ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 20 ठेले वालों को साइंस कॉलेज के पास से हटाया, नए वेंडिंग ज़ोन में स्थानांतरित किया 21 दिवसीय शीतकालीन स्कूल (प्रशिक्षण) आरंभ, मृदा की सेहत सुधारने संबंधी तकनीक का अध्ययन व चर्चा करेंगे देश भर के मृदा वैज्ञानिक, उच्च तकनीक से ही कृषि क्षेत्र में तरक्की संभव डॉ. कर्नाटक