24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के करकमलों द्वारा बुधवार को उदयपुर में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीते ढाई वर्षों के दौरान संपादित विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका “जनकल्याण एवं विकास को समर्पित 2 वर्ष” का विमोचन किया गया। यह पुस्तिका पूर्व नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री तथा निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत संरचना विकास की उपलब्धियों को समाहित करती है।उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में “नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान” थीम के तहत इस पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। पुस्तिका में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरीय विकास, कृषि एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों तथा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभाव का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव विकास को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य विधायक कृपलानी की कार्यक्षमता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा आमजन को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation न्युवोको सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञता की दिखाई झलक वंडर सीमेंट के आर.के. नगर परिसर में योग शिविर आयोजित, नियमित योग अपनाने का दिया संदेश