24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में ढ़िकोला ग्राम पंचायत सरस डेयरी ग्राम सेवा सहकारी समिति बड़ौदा राजस्थान क्षेत्र ग्रामीण बैंक में लोगों का आवागमन रहता है यह 11 कवि के ट्रांसफार्मर एवं लाइन निकल रही है 11 केवी विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरे का कारण बन गई है। लाइन के तार अत्यधिक नीचे झूलने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं पशुओं की जान पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके विद्युत विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की थीं। ज्ञापन में बताया गया था कि गांव के बीचों-बीच गुजर रही 11 केवी लाइन के तार सुरक्षा मानकों के अनुरूप ऊंचाई पर नहीं हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। किसान कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर, कृषि यंत्र एवं पशुओं के साथ निकलते हैं, जबकि विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। नीचे लटकते तारों के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। तेज हवा, बारिश और आंधी के दौरान तारों के टूटने या आपस में टकराने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे करंट फैलने और जनहानि की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या की शिकायत कई बार मौखिक रूप से भी की जा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अब तक केवल आश्वासन ही दिए हैं। समस्या जस की तस बनी हुई है और ग्रामीण भय के साये में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।ज्ञापन में मांग की गई है कि विद्युत विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन का सर्वे करवाए तथा तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करवाने या आवश्यकता पड़ने पर लाइन को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई करे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा के बेगू रोड श्मशान घाट के हालात बदहाल, गंदगी और अव्यवस्थाओं से समाजजनों में भारी रोष मोहर्रम को लेकर प्रबन्धन कमेटी की मीटिंग आयोजित