24 न्यूज अपडेट उदयपुर. 1 जुलाई 2024 विज्ञान समिति अशोकनगर की कार्यकारिणी व सदस्यों ने आज अपने कुल प्रमुख डा. कुंदन लाल कोठारी के 90 वें जन्मदिन पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं की । विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस अभिनंदन कार्यक्रम मे प्रो. लक्ष्मी लाल धाकड ने डा. कोठारी की पांच विशेषताओं – अच्छी सोच, ऊंचा लक्ष्य, बेहतर कार्य योजना, कड़ी मेहनत, प्रबल आत्मविश्वास का वर्णन किया तो वहीं डा. एन के भटनागर , शांती लाल भंडारी , के एल वोरा, ई. मधु सूदन पंड्या , पी एम अग्रवाल, प्रो. के एल तोतावत, राज लोढ़ा , रंजीत चौधरी, प्रेम पंड्या ने डा. कोठारी साहव के साथ अपने संस्मरण सुनाए । आर के खोखावत , प्रकाश तातेड़, रमेश भटनागर , श्रीमती पानेरी, सरोज, नेभनानी ने कविता सुनाई वहीं रवीन्द्र भटनागर, डा. बी एल चावत ने गीत गा कर शुभकामनाएं प्रेषित की।अपने अभिनंदन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए डा कोठारी ने कहा कि आप सभी कर्त्तव्यनिष्ठ मनीषियों की बदौलत ही मै अपने कार्यक्रमों को मूर्तरुप दे सका हू और आगे भी इसी तरह हमारा सेवा प्रकल्प चलता रहेगा ।अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन डा. के पी तलेसरा ने किया व समिति के 75 सदस्यों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला ने फंदा लगा दे दी जान, 16 साल पहले की थी लव मैरिज, पति को पत्नी के घर वालों के बारे में कुछ भी नहीं पता मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री मामले में SOG ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार