24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के वामपंथी दलों ने उदयपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ताराचंद मीना को समर्थन देने की घोषणा की है। माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में देश के लोकतंत्र और संविधान को भारी खतरा पैदा कर तानाशाही से सत्ता को चलाया है, जिससे आम जनता लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रही है। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है लेकिन मोदी शाह और भाजपा के नेता हिंदू मुसलमान ,भारत-पाकिस्तान ,मंदिर मस्जिद के नाम पर राजनीति कर धर्म एवं राजनीति दोनों में गिरावट पैदा कर रहे हैं। भाजपा का “अबकी बार 400 पार “का नारा मासूम भक्तों के दिल को बहलाने के लिए दिया गया है। सिंघवी ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ताराचंद मीना माकपा कार्यालय शिराली भवन में आए और उन्होंने वामपंथी पार्टियों से समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर भाकपा के राज्य परिषद सदस्य घनश्याम तावड़, जिला सह सचिव हिम्मत चांगवाल, कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष मुस्तफा शेख,भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी सदस्य फरहद बानो ,माकपा की रानी माली एवं कार्यालय सचिव मुनव्वर खान सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू परिहार आदि मौजूद थे । इस अवसर पर बैठक कर 20 अप्रैल को शाम 5 बजे शिराली भवन में कांग्रेस एवं वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का संयुक्त सम्मेलन करने और पर्चे निकाल संयुक्त प्रचार कर आम जनता को भाजपा की नीतियों को बता इंडिया गठबंधन के “भाजपा हराओ देश बचाओ“ नारे को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी में झांडिय़ों में लगी भीषण आग राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी, शराब, चाय, कॉफी और शीतल पेय से बचने की सलाह