24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जो बच्चे स्पोर्ट्स में कॅरियर बनाना चाहते हैं ये खबर उनके लिए खास है। राजस्थान की 22 खेल एकेडमी में प्रवेश के लिए 11 मई से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में सलेक्शन ट्रायल हो। यह ट्रायल 17 मई तक चलेगी। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी किया है। ट्रायल के पहले दिन 11 मई को तीरंदाजी, हॉकी व कबड्डी की एकेडमी के लिए ट्रायल होगा। इसमें पंजीकरण, मेडिकल व बेटरी टेस्ट लिया जाएगा। 12 मई को वॉलीबॉल, कुश्ती व साइक्लिंग एकेडमी के लिए ट्रायल होंगे। 13 मई को एथलेटिक्स व हैंडबॉल एकेडमी के लिए ट्रायल होगा। 14 मई को बालक वर्ग में पैरा खेल अकादमी एथलेटिक्स व पावर लिफ्टिंग का चयन ट्रायल होगा। 16 मई को बास्केटबॉल और फुटबॉल एकेडमी में प्रवेश के लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों के खुद के खर्चे पर जयपुर पहुंचना होगा। बालक वर्ग में अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 14 और अधिकतम उम्र 18 साल है। वहीं बालिका वर्ग में उम्र 13 से 17 साल है। बास्केटबॉल सीनियर वर्ग में न्यूनतम 18 और अधिकतम 20 वर्ष है। एकेडमी में प्रवेश के लिए अविवाहित अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी अजीत जैन ने बताया की चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु खिलाडी अपना आवेदन राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है। खिलाडी अपना आवेदन सचिव, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद, सवाई मानसिह स्टेडियम जयपुर दिनांक 08.05.2024 तक डाक/कुरियर द्वारा भिजवाया जा सकता है। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडियो को यात्रा, आवास एवं भोजन का स्वयं अपने स्तर पर वहन करना होगा एवं खिलाडी स्वय की जिम्मेदारी पर चयन स्पर्धा में सम्मिलित होगा। चयन स्पर्धा के समय अपने मुल दस्तावेज साथ लेकर आयेगे। वह स्पर्धा में खेल किट में उपस्थित होना आवश्यक है चयन स्पर्धा आयोजन के दौरान खिलाडी के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर सम्बन्धित खिलाडी स्वयं/अभिभावन जिम्मेदार होगे एवं परिषद की कोई जिम्मेदारी नही होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वच्छता के सिपाहियों को मिले रिफ्लेक्टर वाले ऐप्रीन आकाशवाणी कॉलोनी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए जलपात्र