24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग की महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गैंग के सभी सदस्य अवैध हथियार, मादक पदार्थ की तस्करी ,अपहरण और फिरोती की धमकी देकर पैसा वसूलते हैं। महिला सीमा मल्होत्रा उर्फ रेणु उर्फ माया मैडम गैंग के सदस्यों को टारगेट देती थी।सीमा मल्होत्रा उर्फ माया मैडम गैंग के सदस्यों के जेल में बंद होने पर पूरा खर्चा उठाया करती थी। सट्टेबाज, बड़े व्यापारी, फिल्म स्टार आदि के नम्बर लेकर गोल्डी या गोदारा से धमकी दिलवाती। गैंगस्टरों के बीच सूचना साझा करने का काम करती है। जयपुर सहित दिल्ली- हरियाणा में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली की सीमा मल्होत्रा, राजकोट गुजरात के रहने वाले हरेन शैलेष और हिसार हरियाणा के रहने वाले सचिन वर्मा को गिरफ्तार किया। संजय सर्किल थाना पुलिस अब तक गैंग से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी राशी डोगरा ने बताया- लॉरेंस गैंग के कुछ बदमाशों को हमारी टीम ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। इस में योगेश सैनी, मोहम्मद अकिल मंसूरी, हरेन्द्र विश्नोई उर्फ राकेश और दीपक सैन निवासी हरियाणा शामिल था। ये बदमाश रोहित गोदारा के धमकाए व्यापारी पर गोली चलाने के उद्देश्य से आए थे। जिन्हें वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बदमाशों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।युवकों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़कर गिरोह में शामिल करना सामने आया है। साथ ही अलग अलग टास्क देना बताया था। पुलिस की टीम कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी सीमा मल्होत्रा और उसके दो साथियों को पकड़ा। तीनों को अलग-अलग हिसार (हरियाणा), बठिंडा (पंजाब), राजकोट (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया है। सीमा मल्होत्रा, माया मैडम के नाम से मशहूर है। सीमा रोहित गोदारा, संपत नेहरा, शुभम उर्फ बिगनी, राजेन्द्र उर्फ जोकर, गोल्डी बराड से सीधा संबंध रखती है। डीसीपी राशी डोगरा ने बताया- सीमा ही गैंग के सदस्यों से अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार मंगवाना का काम करती है। सामान किस व्यक्ति को बेचना है और हथियार का डिस्पोजल कैसे करना है। विभिन्न प्रदेशों के सट्टेबाज, बड़े व्यापारी, फिल्म स्टार आदि के नम्बर प्राप्त कर उनको गोल्डी बराह या रोहित गोदारा किस से धमकी दिलवानी है। फिरौती की रकम कहा पहुंचानी है। फिरौती की रकम नहीं देने पर क्या एक्शन लेना है। सीमा तय करती है। फिरौती की रकम से का ब्यौरा रखती है। जेल में बंद गैंग के सदस्यों तक कपड़े आदि पहुंचाना। जेल कैंटीन में रुपए पहुंचाने का काम भी महिला करवाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 1 से 4 दिसंबर तक राज्य की सभी 247 मंडियां बंद रखने का ऐलान, कृषक कल्याण शुल्क का विरोध? भिखारियों के बीच सोता मिला एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री का हत्यारा, डेढ़ करोड़ भी लूटे थे