24 न्यूज अपडेट जयपुर। चूरू में अभाविप के पूर्व नगर मंत्री की हत्या और जयपुर में 1.50 करोड़ की लूट के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुष्कर और मुंबई में भीख वह भिखारियों के बीच रह रहा था ताकि किसी को शक नहीं हो। पुलिस ने अब तक 400 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उनके आधार पर रूट मैप तैयार किया और पकड़ लिया। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के डाबला गांव के पास 1 नवंबर की रात को एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेंद्र प्रजापत (28) का पुरानी रंजिश को लेकर अमित कस्वां उर्फ मितला, शुभम ढाका और हितेश कुमावत ने लाठी और सरियों से पीट-पीटकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने नरेंद्र के चाचा की रिपोर्ट पर मर्डर का केस दर्ज किया था। साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर पुलिस शातिर अमित कस्वां उर्फ मितला के पीछे लगी थी, जो महाराष्ट्र के भिवंडी में छुपा हुआ था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को चूरू लाई। अब आरोपी से मामले में फरार चल रहे शुभम ढाका के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में आरोपी हितेश कुमावत को पुलिस ने 11 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। जयपुर में 1 करोड़ 47 लाख रुपए की लूट के मामले में अमित कस्वां उर्फ मितला मुख्य आरोपी है। वारदात के बाद से ही लगातार फरार था। फरारी फतेहपुर में काट रहा था। डीएसपी ने बताया कि शातिर बदमाश पर करीब 12 मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह फरार था। अमित कस्वां पुष्कर मेले में भिखारियों के साथ भीख मांगने लगा और उनके बीच सोता था। एक दिन तारानगर आया था। इसके बाद मुंबई चला गया। जहां भीख मांगकर फरारी काट रहा था। रात को भिखारियों के बीच ही सोने लगा था, ताकि पुलिस को कोई शक नहीं हो। नेतृत्व एसएचओ बलवंत सिंह ने किया। टीम ने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोकेशन के आधार पर रूट मैप तैयार किया। जयपुर, सीकर, फतेहपुर, जोधपुर, नागौर सहित कई जगहों पर छापे मारे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लॉरेंस-गैंग की ’माया मैडम’ गिरफ्तार, जेल में बंद बदमाशों के खर्चे का करती थी इंतजाम अवैध रूप से धर्मान्तरण रोकने के लिए सरकार लाएगी विधेयक