कार्यक्रम में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव धीरज गुर्जर एवं शाहपुरा विधानसभा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर मुख्यअतिथि होंगे 24 न्यूज़ अपडेट.शाहपुरा/पंडेर रैगर समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष छगनलाल तगाया, रामलाल ओलेन्डिया व मुकेश ओलेन्डिया आदि पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पंडेर पलासिया, भीलड़ी, टिटोडी, ढगरिया देवखेड़ा, अरणिया, ढाणी आदि कई गांवों में जनसंपर्क कर उन्हें पंपलेट वितरण कर कार्यक्रम की जानकारी दी एवं प्रतिभाओं व समाज बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। आयोजन समिति पदाधिकारी रामेश्वर लाल झारोटिया ने बताया कि 13 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव धीरज गुर्जर मुख्यअतिथि होंगे एवं रैगर महासभा के शाहपुरा जिला अध्यक्ष रतनलाल मुंडेतिया की अध्यक्षता में सम्मान समारोह व समाज की धर्मशाला का लोकार्पण कार्यक्रम पारोली में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र- छात्राओं सहित समाज के भामाशाह एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यकर्म में शाहपुरा, केकड़ी, देवली, टोंक,भीलवाड़ा अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर आदि सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में समाजबंधु भाग लेंगे। इस दौरान रैगर महासभा जिला अध्यक्ष रतनलाल मुंडेतिया, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष रामेश्वरलाल झारोटिया, कैलाश इंदौरिया, मेवालाल जगरवाल, रणजीत, छगनलाल तगाया,रामलाल ऑलेडिंया, कैलाश इंदौरिया, सुखदेव रैगर, मोहनलाल रैगर आदि मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आंगनबाड़ी केंद्र कोठिया में पोलियो की दवा पीला कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 200 नौनिहालों ने गटकी पोलियो की खुराक