24 न्यूज अपडेट शाहपुरा. आज रैगर मौहल्ला जजावर में समाज बंधुओं ने महान भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी , महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर बूंदी के उपाध्यक्ष कन्हैया लाल आलोरिया ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला , महात्मा फुले ने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज , नामक संस्था का गठन किया। ओर जीवनपर्यंत महिलाओं पिछडे और अछूतो के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया.१९ वी सदी में स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। महात्मा फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई थीं। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं इस अवसर पर कन्हैया लाल रैगर , सोजी लाल रैगर , पुर्व सरपंच देवलाल रैगर,लालचंद वर्मा , मुकेश कुमार वर्मा , दुर्गा लाल रैगर , रणजीत , हेमराज रैगर , महावीर रैगर, लेखराज रैगर, मुकेश कुमार रैगर , देवलाल रैगर ,चोथमल वर्मा , राजेन्द्र कुमार वर्मा , लक्ष्मीनारायण रैगर , बबलु कुमार वर्मा , भंवरलाल रैगर , विनोद कुमार , सत्यनारायण रैगर, व अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित जिला कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यां की करी समीक्षा,जल साक्षरता अभियान चलाकर आमजन में जल प्रबंधन की जागरूकता बढ़ाने के दिये निर्देश राजकीय महाविद्यालय, जहाजपुर एनएसएस का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया