उदयपुर, 4 मार्च, लघु उद्योग भारती उदयपुर की सातों इकाइयों की कार्यकारिणी बैठक रविवार 3 मार्च को देवगढ़ रिसोर्ट डबोक पर आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय श्रमिक आयोग के सदस्य तथा लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा तथा चित्तौड़ प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता का स्वागत व अभिनंदन किया गया।लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया की लघु उद्योग भारती उदयपुर का सबसे बड़ा लघु उद्यमियों का संगठन बन गया है जिसके पौने चार सौ से ज़्यादा सदस्य बन गए हैं।इस अवसर पर कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, गुडली इकाई अध्यक्ष रवि शर्मा, सुखेर इकाई अध्यक्ष रॉबिन सिंह, महिला इकाई अध्यक्ष सीमा पारीक, गिर्वा इकाई अध्यक्ष हरिओम पालीवाल ने अपने क्षेत्र की समस्याओं जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, सुनील मोगरा, सुसीम सिंघवी ने अतिथियों का उपरना ओढ़ा कर सम्मान, अभिनंदन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीना राठौड़, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया, महेंद्र मांडावत, मीनाक्षी श्रीमाली, के साथ सभी इकाइयों के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव के साथ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।चित्तौड़ प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने उदयपुर में होने जा रहे 6-7 अप्रैल को प्रांतीय अभ्यास वर्ग की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न सत्रों के संचालन, व्यवस्था समूह इत्यादि के महत्व के बारे में बताते हुए शीघ्र ही संचालन समितियों के गठन करने पर ज़ोर दिया। बैठक का संचालन सचिव कपिल सुराणा ने किया धन्यवाद ज्ञापन यशवंत मंडावरा ने किया।बैठक में उत्तम स्वास्थ्य व गुणकारी श्री-अन्न को भोजन का महत्वपूर्ण अंग क्यों बनाना चाहिए उस पर महिला इकाई की हिना पथिक ने प्रकाश डाला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया 65 विद्यार्थियों का सम्मान टाइटंस ने सारस्वत स्पोट्र्स क्लब को हराया