24 न्यूज अपडेट.जयपुर। सियासी समर में कुछ भी मुमकिन है और अगर धर्म का दखल हो तब तो असंभव भी संभव हो जाता है। यह बात अलग है कि बाद में इतिहास उसका मूल्यांकन कैसे करता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम रामभद्राचार्य से मुलाकात की तो एक नया रहस्योद्घाटन हो गया। जयपुर में रामकथा कर रहे रामभद्राचार्य ने कहा कि उनके ही कहने पर ही राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने कहा कि – मैं आपके शपथ ग्रहण समारोह में भी आया था। जब इस बात की चर्चा चल रही थी कि राजस्थान की बागडौर किसे दी जाए, तो मैंने ऊपर वालों को संकेत दिया था कि इस बार राजस्थान की सत्ता ब्राह्मण को दी जाए। लोगों ने कहा- वसुंधरा नाराज होंगी। फिर मैंने उनसे कहा कि उनके ही मुख से कहलवा देते हैं। रामभद्राचाय ने कहा कि – अब तक मुख्यमंत्री भोजनलाल होते थे, अब भजनलाल हैं। गलता गद्दी रामानंदियों की है। इस पर कोर्ट ने भी फैसला दे दिया है, इसलिए इसे जल्दी से कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर हमें दे दी जाए। यही मेरी दक्षिणा है। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गुरू जो कहता है, वो बात पूरी होगी। रामकथा में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि अंधविश्वास पर भरोसा मत करो, मुझ पर भी भरोसा मत करो। आपको हिंदुत्व पर भरोसा करना है। चीलगाड़ी और हवाई जहाज वालों से धर्म नहीं बचेगा। इसलिए मैंने फैसला किया है कि गांव-गांव जाकर पिछड़े हुए लोगों को गले लगाऊंगा। उन्हें कथा सुनने के लिए प्रेरित करूंगा। उन्होंने कहा कि हमसे बहुत लोग पूछते हैं कि बाबा चमत्कार क्या है? अब हम भी बहुत होशियार हो गए हैं। हम भी उनसे कह देते हैं कि पहले हमारे गुरुजी (रामभद्राचार्य) से तो निपट लो। हमारे गुरुदेव भगवान का चमत्कार ही हमारा चमत्कार है। इससे पहले कल रामभद्राचार्यजी ने कहा था कि आज छोटी-छोटी जातियों में हमारे राजनेता समाज को बांट रहे है। सरकारों में अगर दम हो तो जाति के आधार पर आरक्षण बंद किया जाए. आर्थिक आधार पर आरक्षण हो अपने आप जाति प्रथा समाप्त हो जाएगा. कोई एसटी, एससी या ओबीसी नही सब हिंदू एक है, सब भारतीय एक है. आर्थिक आधार पर आरक्षण कर दो. देख लेना थोड़े दिनों के बाद यही होगा. तब यह जाति वाला गृह युद्ध अपने आप समाप्त हो जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरयूएचएस ने स्थगित की मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा, नीट पीजी काउंसलिंग के बाद होगी परीक्षा खराब हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री का चार्टर्ड उडऩखटोला, मुंबई से दूसरा बुला कर हुए रवाना