जयपुर। रामभद्राचार्य की रामकथा सुनने जयपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एयरपोर्ट पर 6 घंटे तक चार्टर विमान के खराब होने के कारण इंतजार करते रहे। उसके बाद भी बात नहीं बनी तो मुंबई से दूसरा चार्टर उडऩ खटोला मंगवाया गया जिसके बाद शास्त्री भोपाल के लिए रवाना हुए। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कुमार शास्त्री विशेष विमान से जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने व विद्याधर नगर में चल रामभद्राचार्य महाराज की राम कथा सुनने आए थे। यहां से शाम 6 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष चार्टर विमान से भोपाल की रवानगी होनी थी। यहां पहुंचने पर पता चला कि धीरेंद्र शास्त्री का विशेष चार्टर विमान खराब हो गया है। लगभग 3 घंटे तक चार्टर विमान को ठीक करने के प्रयास हुए। रात पौने दस बजे स्टाफ ने मुंबई से दूसरा चार्टर विमान जयपुर मंगवाया व एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से अनुमति प्राप्त की। इसके बाद रात 12 बजकर 15 मिनट पर धीरेंद्र शास्त्री जयपुर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इससे पहले कथा में उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- हमसे बहुत लोग पूछते हैं कि बाबा चमत्कार क्या है? अब हम भी बहुत होशियार हो गए हैं। हम भी उनसे कह देते हैं कि पहले हमारे गुरुजी (रामभद्राचार्य) से तो निपट लो। हमारे गुरुदेव भगवान का चमत्कार ही हमारा चमत्कार है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रामभद्राचार्य हैं तो मुमकिन है : बोले-मैंने ‘‘ऊपर वालों’’ से कहा था-वसुंधरा से कहलवा दो सीएम का नाम एसआई भर्ती-2021 की नहीं होगी पास आउट परेड, पोस्टिंग पर भी रोक, हाईकोर्ट का स्टे