24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। राजस्थान सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार की ओर से बढोत्तरी होने के बाद अपने यहां भी 4 फीसदी बढ़ाने जा रही है। वित्त विभाग को सीएम भजनलाल की ओर से मंजूरी मिल गई है। आज ही डीए बढ़ाने के आदेश जारी करने की संभावना है। आपको बता दें कि राजस्थान में सरकारी कार्मिकों को 46 फीसदी डीए मिलता है जो बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया था जिसके बाद से वित्त विभाग ने भी राजस्थान में प्रक्रिया शुरू कर दी थी। बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जनवरी से मिलने जा रहा है। अप्रैल के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलने पर सरकार को इसका चुनावी फायदा भी मिल सकता है। वैसे देखा जाए तो चुनावों के आस-पास कर्मचारियों को खुश करने के लिए ऐसे कदम उठाए जाते रहे हैं। अभी कर्मचारियों में ओल्ड पेंशन स्कीम के असमंजस को लेकर भारी आक्रोश है और वे भाजपा सरकार से इस बारे में निर्णायक कदम उठाने की कई बार मांग भी कर चुके हैं। सरकारी कर्मचारियों को फायदा ये हो रहा है कि उनका पांच महीने के अंदर दूसरी बार डीए बढने जा रहा है। याने एक लड्डू गहलोत सरकार ने दिया तो दूसरा भजनलाल सरकार दे रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरसीए अध्यक्ष की कुर्सी पर खिला कमल, धनंजय का छाया ‘वैभव‘ एएसआई पेपरलीक : नकल करने वाले परीक्षार्थियों को साथ लेकर एसओजी टीम पहुंची उदयपुर