24 न्यूज अपडेट. जयपुर। एजीटीएफ टीम ने गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय बदमाश अमरजीत विश्नोई की पत्नी सुधा कंवर (26) को अरेस्ट किया है वह भी इटली से। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) राजस्थान ने बुधवार को इटली के ट्रेपानी शहर से दबिश देकर लोकल पुलिस की मदद से उसको पकड़वाया। यह महिला अपने पति की मदद से टूरिस्ट वीजा पर देश से भाग गई थी। महिला सुधा कंवर पर बिजनेसमैन को धमकाने, फायरिंग करवाने सहित कई आरोप हैं। राजू ठेहट हत्याकांड में भी नाम आया था। एडीजी दिनेश एमएन ने मीडिया से कहा किएंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय बदमाश अमरजीत विश्नोई की पत्नी सुधा कंवर (26) निवासी बीछवाल बीकानेर को गिरफ्तार करवाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर एजीटीएफ टीम ने कार्रवाई करवाई है। इटली की लोकल पुलिस के जरिए बुधवार को ट्रेपानी शहर के सिसली इलाके में दबिश देकर सुधा कंवर को पकड़ा गया। गैंगस्टर अमरजीत विश्नोई और उसकी पत्नी सुधा कंवर व्यापारियों को धमकी भरे कॉल कर जबरन वसूली करते हैं। वसूली के रुपए नहीं मिलने पर गैंग के बदमाश पीड़ित बिजनेसमैन और उसके परिवार पर गोलीबारी तक करते हैं। सुधा कंवर का पति अमरजीत विश्नोई रोहित गोदारा और गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए ’डब्बा कॉल’ की व्यवस्था करता था। अमरजीत को एजीटीएफ की सूचना पर पिछले साल 8 जुलाई को इटली में स्थानीय पुलिस के जरिए गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंगस्टर अमरजीत की पत्नी सुधा कंवर (26) मूलतः मेड़ता सिटी (नागौर) की रहने वाली है। पहले पति से तलाक होने के बाद इसने अमरजीत विश्नोई के साथ शादी की थी और अपराध की दुनिया में शामिल होकर पति का साथ देने लगी। 3 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के शूटरों में से मनीष उर्फ बच्चिया को सुधा कंवर ने रुपए ट्रांसफर कर और हथियार उपलब्ध करवाकर मदद की थी। पुलिस ने 5 फरवरी 2023 को मामले में सुधा कंवर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।जेल से छूटते ही भागी विदेशआपको बता दें कि कोर्ट से जमानत मिलने पर सुधा कंवर जेल से बाहर आ गई थी। सुधा कंवर को पति अमरजीत ने उसको विदेश भेज दिया। 10 अक्टूबर 2023 को टूरिस्ट वीजा पर शारजाह के रास्ते सुधा कंवर इटली पहुंच गई तो इंटरपोल के रडार पर आ गई। रेड नोटिस जारी किया गया। इटली के सिसली में लोकल पुलिस ने सुधा कंवर को अरेस्ट कर लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान की इन तीनयूनिवर्सिटी के पीएचडी कोर्स पर बैन, इनके नाम हैं…. शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन, -विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के दिए निर्देश