24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हैरिटज होटलों में अग्नि सुरक्षा को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है कि पुराने व हैरिटेज लुक को कायम रखते हुए आखिर कैसे अग्निशमन यंत्रों को लगाया जाए और सरकारी नियमों का भी पालन किया जाए। निगम की ओर से फायर फाइटिंग सिस्टम के नोटिस मिलने के बाद से यह असमंजस बना हुआ है कि पुराने हैरिटेज लुक की होटलों आदि में यदि इस नियम के अनुसार अग्निशामक यंत्रों का जाल बिछाया गया तो उनका लुक बिगड़ जाएगा। नियमों की पालना भी हो जाए और हैरिटेज लुक भी बचा रह जाए, कुछ ऐसे ही साझा प्रयासों पर जोर दिया जा रहा है व इस पहल में आगे आई है यूनाइटेड होटेलियर सोसाइटी, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान। इस संस्थान की ओर से मुख्य अग्निशमन अधिकारी (उदयपुर संभाग) से होटल व्यवसाईयों की परिचर्चा 15 जुलाई सोमवार को होगी। बताया गया कि होटल व्यवसाईयों को फायर एनओसी के लिए नगर निगम उदयपुर की ओर से नोटिस प्राप्त हो रहे हैं। इस पर पिछले दिनों मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी को इस संबंध में आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि सभी होटल व्यवसाईयों की एक परिचर्चा का आयोजन किया जाए। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव तथा अध्यक्ष(उदयपुर संभाग)- होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान राकेश चौधरी ने बताया कि परिचर्चा के माध्यम से अधिकारियों द्वारा होटल व्यवसाईयों को नगर निगम उदयपुर से प्राप्त फायर एनओसी नोटिस पर चर्चा कर विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी एंव नई/पुरानी/हेरिटेज होटलों में किन-किन उपकरणों लगाने साथ ही अग्नि सुरक्षा जागरूकता के संबंध में भी बताया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुन्दा में जितने पेड़ लगे और उन पर जो खर्च हुआ वो आंकड़े देख कर आप चौंक जाएंगे…….विधानसभा में अनियमितता की शिकायत पर गठित हुई जांच कमेटी, मंत्री के जवाब के आंकड़े खुद बता रहे हैं अपनी कहानी, जीवित पौधों की संख्या बताई राउंड फिगर में 272 प्लॉट प्रकरण विधानसभा में उठ तो गया, मगर क्या पहुंच पाएगा न्याय के अंजाम तक, 10 साल से फुटबॉल बनाकर खेल रही है भाजपा-कांग्रेस, एसओजी के हाथ किसने बांध रखे हैं, बारहठ ने और क्या-क्या गुल खिलाएं हैं, इसकी कौन करेगा जांच….., व्हिसल ब्लोअर अजय पोरवाल ने भी किए मिलीभगत के बड़े खुलासे….