24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। नगर निगम द्वारा यूडी टैक्स (नगरीय विकास कर) की वसूली को लेकर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को दो व्यावसायिक संपत्तियों को सीज कर दिया गया।बकाया टैक्स पर कार्रवाईनगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।पहला प्रतिष्ठानः संजय डांगी की संपत्ति, सेक्टर 4, विद्या नगर सुदर्शन एन्क्लेव के सामने, जिसका ₹10,44,995 बकाया था।दूसरा प्रतिष्ठानः सब सिटी सेंटर में कुश एंटरप्राइज – गोल्डमाइन फर्नीचर, जिसका ₹8,43,424 का टैक्स बकाया था।बकाया टैक्स की राशि जमा नहीं कराने पर नगर निगम ने दोनों व्यावसायिक संपत्तियों को सीज कर दिया, जिससे इनकी व्यावसायिक गतिविधियां बंद हो गईं।नोटिस जारी, कोई संतोषजनक जवाब नहींनगर निगम द्वारा बकाया टैक्स को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संबंधित फर्मों ने न तो टैक्स जमा किया और न ही संतोषजनक जवाब दिया।यह बकाया वर्ष 2007 से 2023 तक का था।राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा के तहत यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।31 मार्च तक टैक्स जमा करें, छूट का लाभ पाएंआयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा यूडी टैक्स हर हाल में वसूला जाएगा।31 मार्च तक टैक्स जमा करने पर छूट का लाभ मिलेगा।संपत्तिधारकों को सलाह दी गई कि अपनी संपत्तियों को सीज होने से बचाने के लिए जल्द से जल्द बकाया टैक्स जमा करें।सीज की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऋषभदेव सहित धार्मिक स्थलों का बनेगा ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट: दीया कुमारी की बजट घोषणा, टीएसपी फंड बढ़ाकर 1750 करोड़ ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट और टीएसपी फंड की राशि बढाने से जनजाति क्षेत्र का विकास होगा: सांसद रावत