उदयपुर। संसार की प्रगति का आधार विज्ञान आधारित शोध है। युवाओं में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने एवं विज्ञान आधारित तकनीकों से अवगत कराने गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर (गिट्स) एवं इंस्टिट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक गिट्स प्रांगण में प्लाज्मा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं। संस्थान निदेशक डॉ. एन.एस. राठौड ने प्लाज्मा रिसर्च के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि किसी भी देश का विकास वहां के तकनीकी विकास के साथ जुडा हुआ है। 5 दिन तक चलने वाले इस प्लाज्मा प्रदर्शनी में प्लाज्मा के विभिन्न आयामों और उसके उपयोगों के बारे में राजस्थान के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को अवगत कराया जायेगा जिसके तहत 25 प्लाज्मा प्रौद्योगिकी के नवीनतम मोहक प्रदर्शन होंगे। प्लाज्मा उच्च तकनीक उद्योग जैसे उच्च तापमान वाले फिल्म, सेमीकंडक्टर्स, कम्प्यूटर चिप्स आदि उत्पादन करके टेक सेक्टर में नवाचार को बढ़ावा देता हैं। प्लाज्मा स्वास्थ्य सेवाओं में स्टेरिलाइजेशन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। प्लाज्मा चिकित्सा जगत में विज्ञान तथा जीव विज्ञान क्लिनीकल चिकित्सा के साथ जोडता है, जो छात्रों को विभिन्न विषयों में सक्रिय होने की सम्भावना प्रदान करता हैं। प्रदर्शनी के अतिरिक्त विज्ञान शिक्षकों के लिए 4 घण्टे का प्लाज्मा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा हैं, जो शिक्षकों को अपने स्कूल के पाठ्यक्रम में प्लाज्मा के अवसरों को सही ढंग से एकीकृत करने की क्षमता प्रदान करेगा। प्लाज्मा अनुप्रयोगों को सही ढंग से समझाने की क्षमता प्रदान करेगा। प्लाज्मा को और अच्छे ढंग से समझाने के लिए भारत सरकार के इंस्टिट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च के 07 वैज्ञानिक आउटरिच डिविजन के हेड डॉ. ए.वी. रविकुमार, सांइटिफिक ऑफिसर, चेतन झरीवाला, हर्षिता, रमेश बाबु गट्ट, नरेन्द्र सिंह चौहान, आनन्द कुमार, राहुल विश्वकर्मा प्रदर्शनी में शिरकत कर रहे हैं। वित्त नियंत्रका बीएल जांगिड ने भी विचार रखे। धन्यवाद डॉ मनीष वर्मा ने दिया व संचालन डा विशाल जैन व डॉ हीना ओझा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होम वोटिंग के दौरान मत की गोपनीयता का रखें विशेष ख्यालहोम वोटिंग मतदान दलों का प्रशिक्षण, रवानगीचिन्हित बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर कराएंगे वोटिंग *कोष कार्यालय के नाम से फोन कर ठगी का प्रयास कर रहे शातिर,*