24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समरोह की आइ तीन तारीखें आईं। अब एक और नई तारीख 9 जून आ गई है। अब पीएम मोदी 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ले सकते हैं। दो घंटे पहले 8 जून को शपथ लेने की खबरें थीं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इनको या तो 6 महीने में चुनाव लड़ाएंगे या फिर राज्यसभा भेजेंगे। आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर को अहम बैठक हुई। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोकसभा चुनाव में जमकर बहा काला धन, 1 वोट पड़ा 1400 रूपए का, लगभग 1.35 लाख करोड़ हुए खर्च चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हंगामा, कंगना का आरोप- सीआईएसएफ के महिला जवान ने मारा थप्पड़ मारा