24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में विभिन्न इलाकों में 10 इंसानों को मौत के घाट उतारने वाला पेंथर मारा गया है। आज सुबह उसे शूट कर दिया गया। मदार गांव में पेंथर को शूट कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह जब वन विभाग और पुलिस टीम की ओर से एक पेंथर को शूट करने की खबर आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग एक महीने से इस पेंथर ने लोगो ंकी नींदें हराम कर रखी थी। पहले गोगुंदा और उसके बाद धीरे-धीरे यह शहर की ओर बढ़ रहा था। ऐसे में लोगों को डर सताने लगा था कि कहीं और ज्यादा लोगो ंको अपना शिकार नहीं बना दे। जहां पर उसे गोली मारी गई है उस इलाके से करीब एक किलोमीटर पहले ही उसने परसों खेत में दो महिलाओं पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इनमें से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कल खूब हंगामा भी हुआ था व प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व समाज के लोगो ंको मौके पर बुला कर मामले को जैसे-तैसे मैनेज किया। आक्रोष को देखते हुए अतिरिक्त पिंजरे लगाए गए थे व शूटर्स को अलर्ट पर रखा गया। आज सुबह देखते ही पेंथर का काम तमाम कर दिया गया। यह वही आदमखोर है या नहीं इस बारे में पूछने पर वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि यही आदमखोर है। जांच हो रही है व उसके बाद इस बात की पुष्टि हो सकती है। इस पेंथर ने उदयपुर शहर के करीब मदार गांव में 5 दिन में 3 बार हमले किए व एक महिला की जान ले ली। महिला मांगीबाई सेन की मौत हो गई व दूसरी महिला केसीबाई का उपचार चल रहा है। उनके हाथों में गंभीर घाव है। इससे पहले पेंथर ने बछड़े का शिकार किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation #Udaipur: आदमखोर के खोफ का हुआ “अंत” राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट में माइनिंग सेक्टर करेगा धनवर्षा,,,,45 हजार करोड़ के निवेश एमओयू हस्ताक्षरित, 50 हजार से अधिक के प्रस्तावित