24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। बड़े भाई से खफा होकर छोटे भाई ने गंभीर आरोप वीडियो में लगाते हुए जहर की गोलियां खा कर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने छोटे भाई को खेत में बेहोश पड़े देखा तो अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक ने वीडियो के साथ एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। उदयपुर में सायरा थाना क्षेत्र के गुंदाली स्थित रमणा गांव में यह घटना हुई। मरने से पहले के वीडियो में ह कह रहा है कि भाई ने मेरी पत्नी के साथ गलत काम किया है। सारी उधारी मेरी अब उसी का चुकानी होगी। उसे ही मेरे बच्चों का ख्याल भी रखना होगा। सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने मीडिया से कहा कि मृतक भगाराम (25) पुत्र भीमाराम गमेती के भाई के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो को लेकर भी जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने उसे उदयपुर के उदयपुर के एमीबी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई से उसका लेन-देन को लेकर विवाद था, इसके अलावा अन्य आरोपों की भी जांच हो रही है। मृत भगाराम सूरत में कुक का काम करता है। एक दिन पहले ही वह गांव में आया था। सुसाइड से पहले वीडियो बनाया व सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि कालूराम और मोटाराम उसके भाई हैं। बड़ा भाई कालूराम ही उसकी मौत का जिम्मेदार है। उसने मेरी घरवाली के साथ गलत किया, मैसेज किया, परेशान किया। सच सामने आने के बाद पंचायत ने 50 हजार रुपए का जुर्माना रखा। कुछ राशि मुझे देने की बात कही। कुछ दिन बाद फोन लगाया तो पैसा देने से मना कर दिया। मेरा सेठ मुझसे 1.41 लाख रुपए मांगता है। अब वह पैसे मेरा भाई देगा। गांव में जिस दुकान से मेरे घर सामान आता है उसके करीब 5 हजार रुपए का उधार है वह भी वही चुकाएगा। काका के लड़के के 5 हजार रुपए उधार भी भाई चुकाएगा। बच्चों का खर्चा उसी को देना होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्कूटी पर दिखे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर, उदयपुर में शुरू हुई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ’ की शूटिंग संयुक्त निदेशक ने ली एनक्यूएएस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक