उदयपुर। श्री मंशापूर्ण मित्र मंडल बदनोर की हवेली उदयपुर की ओर से इस साल मंशापूर्ण हनुमान जन्मोत्सव का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गुरुवार को भट्टी पूजन किया गया। मित्र मंडल के संरक्षक भूपेश मेहता ने बताया कि भट्टी पूजन के साथ ही 101 कारीगर बालाजी हनुमान के लिए छप्पन भोग प्रसाद तैयार करने में जुट गए है।हर कारीगर सुबह दूधतलाई में नहा कर फिर बनाता है 56 भोगमेहता ने बताया कि छप्पन भोग बनाने में पूरी सात्विकता का ख्याल रखा गया है, 101 कारीगरों को 2 जोड़ी कोरे वस्त्र दिए गए है, जिनको पहन कर ही छप्पन भोग बनाया जाएगा। रोज सुबह सभी कारीगर दूधतलाई में स्नान कर धुले हुए वस्त्र पहन कर फिर छप्पन भोग बनाने में लगेंगे और ये भोग हनुमान जी को 23 अप्रैल को जन्मोत्सव के दिन धराया जाएगा। 551 मीटर की पाग धरायेंगे बालाजी को , निकलेगी कलश यात्रा मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रमो के तहत 22 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन सुबह तक अनवरत चलेगा। 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे महारुद्राभिषेक, 7:30 बजे पंचामृत अभिषेक के बाद 10:30 बजे भव्य पाग महोत्सव के साथ ,कलश यात्रा का आयोजन रहेगा। पाग महोत्सव में मंशापूर्ण हनुमान को 551 मीटर की पाग धराई जाएगी। कलश यात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़े, बग्गिया, श्रीराम – बालाजी की विभिन्न झांकिया रहेगा साथ ही अखाड़ा प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। कलश यात्रा मन्दिर परिसर से राव जी का हाटा, रंग निवास, भटियानी चौहट्टा, जगदीश चौक, घंटाघर, जडियो की ओल होकर वापस मंदिर आएगी। रोशनी से सजेगा मार्ग, 21 हजार लड्डू का लगेगा भोग मंशापूर्ण हनुमान के जन्मोत्सव पर घंटाघर से लेकर गुलाब बाग तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। इधर जन्मोत्सव के दिन हनुमान भक्त की ओर से 21000 लड्डू हनुमान जी को भोग स्वरूप धराये जाएंगे। 19 से 23 तक रहेगी रामलीला राजेश तोषनीवाल ने बताया श्रीराम बरसाना मथुरा वाले ग्रुप की ओर से शुक्रवार 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रामलीला का संगीतमयी मंचन किया जाएगा,, 19 से 22 अप्रैल तक रामलीला विद्या निकेतन बदनोर की हवेली स्कूल परिसर में होगी तो वही 23 अप्रैल को रामलीला का मंचन हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में होगा। महाप्रसादी संग महाआरती 23 को भव्य जन्मोत्सव पर हर साल की तरह इस साल भी हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में हनुमान भक्तो के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है, इस दौरान महाआरती में भी हजारो भक्तगण शामिल होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक – प्रो. सारंगदेवोत यहां भी डबल इंजन : सीएम भजनलाल का मतदान सूची में दो जगह नाम, कहां से करेंगे मतदान!