24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में आज मामूली कहासुनी और पुरानी रंजिश से विवाद के बाद कुछ दोस्तों के बीच युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के बापू नगर में यह वारदात हुई। हमले में घायल इरशाद ने मीडिया से कहा कल देर रात पीएनटी चैराहे पर वो पान खाने गया। इसी दौरान वहां खड़े युवकों से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। इनमें से एक युवक से उसकी पुरानी रंजिश थी तो विवाद और अधिक बढ़ गया। लोकेश, राहुल और मलिंगा ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर हमले में पांच से अधिक घाव हो गए। चाकू से कट भी लग गए और करीब 10 से ज्यादा टांके लेने पड़े। तीनों ही आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक आईसीयू में भर्ती है। डाक्टरों ने कहा कि इरशाद की हालत खतरे से बाहर है। प्रतापनगर थाना पुलिस हॉस्पिटल ने इरशाद के बयान लिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर दरगाह मामले में सुनवाई, दिल्ली के वकील को धमकी ट्रेनिंग के दौरान गायब हो गया अग्निवीर पेड़ पर लटका मिला