24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में आज मामूली कहासुनी और पुरानी रंजिश से विवाद के बाद कुछ दोस्तों के बीच युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के बापू नगर में यह वारदात हुई। हमले में घायल इरशाद ने मीडिया से कहा कल देर रात पीएनटी चैराहे पर वो पान खाने गया। इसी दौरान वहां खड़े युवकों से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। इनमें से एक युवक से उसकी पुरानी रंजिश थी तो विवाद और अधिक बढ़ गया। लोकेश, राहुल और मलिंगा ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर हमले में पांच से अधिक घाव हो गए। चाकू से कट भी लग गए और करीब 10 से ज्यादा टांके लेने पड़े। तीनों ही आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक आईसीयू में भर्ती है। डाक्टरों ने कहा कि इरशाद की हालत खतरे से बाहर है। प्रतापनगर थाना पुलिस हॉस्पिटल ने इरशाद के बयान लिए।
भीलवाड़ा में चला चाकू, कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला

Advertisements
