24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. भा.ज.पा. उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और सर्व समावेशी” बताया। उनके अनुसार, यह बजट देश के विभिन्न वर्गों जैसे मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं, युवा, और अन्य क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने इसे 3D बजट (डेवलपमेंट, डिमांड और डिजिटाइजेशन) के रूप में प्रस्तुत किया, जो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेगा। इस बजट में बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा और रोजगार सृजन के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने बजट में मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक की आय पर कर छूट की सराहना की, जिसे उन्होंने बड़ी राहत का कदम बताया। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने इसे सभी क्षेत्रों में सुधार और विकास के लिए ठोस कदम मानते हुए देश के नागरिकों के लिए सशक्त भविष्य की दिशा में एक अहम कदम बताया।इस बजट को लेकर भाजपा के नेताओं का मानना है कि यह भारत की आगामी विकास यात्रा को गति देने और एक समृद्ध राष्ट्र बनाने में अहम साबित होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सटोरियों का अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 5 लैपटॉप, 30 मोबाइल फोन और 76 लाख रुपए से अधिक का हिसाब-किताब जब्त बजट पर अरविंद कुमार सोनी कार्यालय अधीक्षक आयकर विभाग की प्रतिक्रिया