कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। बिनोता समीवर्ती गाँव भालोट में बजरंग दल विहिप संघठन एवम ग्राम वासियों के सहयोग से अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कवि सम्मेलन केमुख्य अथिति विहिप विभाग मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्री भरत पालीवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत खोडीप सरपंच अशोक कुमावत भालोट विहिप नगर अध्यक्ष जगदीश डांगी, सचिन नारायण डांगी,नारायण हिन्दू, लोकेश, शिवलाल, अनिल, अर्जुन सालवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कवि सम्मेलन से पूर्व आयोजक मण्डल के सदस्यो द्वारा अतिथियों एवम मंचासीन कवियों का उपरना पहना कर स्वागत अभिननन्दन किया गया सरस्वती वंदना के साथ काव्य पाठ प्रारम्भ हुवाकवि सम्मेलन में कवि सोहन लाल चौधरी ने अररर पन्ना काली वा कविता पढ़कर राजस्थानी मिट्टी का शौर्य गान किया, अंशुमान आजाद थोड़ा सा सम्मान दिला दो इंकलाब के नारे को ने अजय हिन्दुस्तनी ने ओज की कविता में जोश भरा, तो कमलेश शर्मा ने हास्य के माध्यम से लोगो को ठहाके लगवाए, बूँदी से आए लक्ष्मण शर्मा ने राजनीति पर व्यंग करते हुए कहा ‘सरकारा में चोर छे या सरकारा चोर ‘, दीपक नामदेव ने कन्या भ्रूण हत्या पर कविता पढ़ जनजागृति का काम किया, योगेश त्रिपाठी ने प्रभु राम की कविता पढ़ समा बांधा कवि सम्मेलन का संचालन कवि अंशुमान आजाद ने किया।बिनोता फोटो भालोट में कवि सम्मेलन Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खम्मा खम्मा खम्मा रे कंवर अजमाल रा , राम रुणिजा वालों भली करेला – युवा संत अभय दास’ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के विरोध में पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया