24 News Udpate निम्बाहेडा (कविता पारख)ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टा पिस्टल व 03 कारतूस बरामद कर ₹10 हजार के इनामी आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक कार जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह निर्देशन एवं डीएसपी बद्री लाल के सुपरवीजन में तथा थानाधिकारी राम सुमेर के नेतृत्व में रविवार को एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ते की टीम का गठन किया गया। टीम को जरिये मुखबिर सुचना मिली कि नीमच की तरफ से एक स्वीफट कार का रही है जिसके अंदर 02-03 व्यक्ति सवार है जिनके पास अवैध हथियार हो सकते है जिस पर एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता द्वारा तुरन्त जलिया चैक पोस्ट पर पहुच नाकाबन्दी की दौहराने नीमच की तरफ से मुताबिक सुचना के स्वीफ्ट कार आई जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो उनके के कब्जे से देशी कटटा पिस्टल नुमा व 03 कारतुस मिले जिनको को नियमानुसार जप्त कर अभ्यिुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के अवैध देशी कटटा पिस्टल नुमा के खरीद फरोक्त के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

  1. आशुतोष पुत्र ओमप्रकाश जाति ब्राहमण उम्र 37 साल निवासी सार्थक नगर, 30बी सावेर रोड, उज्जैन थाना नीलगंगा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश
  2. यशवेन्द्र पुत्र जितेन्द्र जाति ठाकुर उम्र 28 साल निवासी 90/6 शिव शक्ति नगर, गली नम्बर 3 आगरा रोड, उज्जैन थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश
  3. निखिल मीणा पुत्र राजेश मीणा जाति मीणा उम्र 24 साल निवासी मकान नम्बर 102, शीतला माता मन्दिर के पास, उज्जैन, थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश
    अभियुक्त यशवेन्द्र के खिलाफ कुल 22 प्रकरण दर्ज हो 4 प्रकरणों मे फरार चला रहा है तथा थाना चिमनगंज जिला उज्जैन मध्यप्रदेश का 10 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त है।

पुलिस टीम:-
थानाधिकारी रामसुमेर, एएसआई सुरज कुमार,हैड कानि. हरविन्दर सिंह,कानि.
शिशपाल,विजय सिंह, हेमन्त, रणजीत,जगदीश


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading