कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। अभाविप के नगर मंत्री कुशाल चौहान द्वारा बताया गया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आयी है,पश्चिम बंगाल में गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है। ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है। इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज परिसर से लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर होते हुए उपखण्ड कार्यालय कोर्ट के बाहर ममता बैनर्जी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार गोपाल जिंनगर को सौंपा गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं कॉलेज विद्यार्थी सहित सभी साथिगण उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भालोट में कवि सम्मेलनथोड़ा सा सम्मान दिला दो इंकलाब के नारे को अंशुमान आजाद श्री ढाबेश्वर महादेव की शाही सवारी निकलेगी आज