सीरीज भी 4-1 से जीती, गिल-रोहित की सेंचुरी, अश्विन को 9 विकेट24 न्यूज अपडेट.ब्यूरो। धर्मशाला टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 64 रन से मात दे दी है और इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 4-1 से जीत ली है। गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग शुरू की व पहली पारी में 218 बनाए। इसके बाद टीम इंडिया 477 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को दूसरी पारी में 259 रन का बढ़त मिली मगर इंग्लैंड टीम 195 रन पर ही सिमट गई। इस तरह इंग्लिश टीम को पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने मैच में 9 विकेट लिए। भारत की घरेलू मैदानों पर पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत है। सबसे ज्यादा सीरीज घरेलू मैदान पर जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोरोना पॉजिटिव हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा तोगड़िया बोले-हर घर जाकर हनुमान चालीसा पाठ कराना होगा, 5 करोड़ मुसलमानों को देश से निकालना होगा