भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोशी दो घंटे रुके सराडी में 24 न्यूज़ अपडेट सराडी : सलूंबर विधानसभा उप चुनाव की तैयारियो की नब्ज टटोलने सलूंबर पहुंचे भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी सराडी ग्राम पंचायत पहुंचे जहा उन्होंने पानी कोटड़ा में बूथ अध्यक्ष शंकर भील के घर पहुंच कर मक्के की रोटी और कढ़ी का भोजन कर केंद्र की मोदी सरकार की ओर आदिवासी समाज के कल्याण की सरकार और संगठन की भावना का संदेश देने की कोशिश की ।सुबह 11 बजे चित्तौड़ सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सराडी पहुंचे जहा पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,शक्ति केंद्र प्रभारी झमक लाल जैन , सराडी सरपंच गंगा राम भील के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियों ने उनका मेवाड़ी पाग और उपारण ओढ़ा कर स्वागत किया ।पानी कोटड़ा के डा हेडगेवार सामुदायिक सभागार में चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने पानी कोटड़ा ,एकलव्य नगर और ढोलकाकर बूथ के कार्यकर्ताओ से संवाद किया ।जोशी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार वास्तविक रूप से गरीबों , वंचितों और पिछड़ों के कल्याण का काम कर रहे हे।केंद्र सरकार और राजस्थान में भाजपा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और आदिवासी बाहुल्य गांवों के जन जन को हर सुविधा मिले ,उनके जीवन स्तर में सुधार हो इसी प्रयास में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है।आज डबल इंजन की सरकार होने से सराडी ग्राम पंचायत में पुलिया, स्कूलों ,सड़को,अस्पताल के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत हो चुके है जो की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नही हो सकता था । हर गांव के विकास के लिए सलूंबर विधानसभा में लाखो करोड़ो के बजट का आवंटन हुआ है।सांसद जोशी ने कहा की बूथ का कार्यकर्ता घर घर वोटिंग होने से पूर्व कम से कम तीन बार जाकर संपर्क करे और आम जन को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास ,योजनाओं की जानकारी दे ।जोशी ने कहा की हम मिशन के लिए काम करते है और कांग्रेस कमीशन के लिए ।जनता सलूंबर के विकास और भाजपा के प्रति अपने विश्वास को भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक बार पुनः उप चुनावों में कमल खिलाएगी ।सांसद जोशी ने कहा की जयसमंद में जाखम के पानी को पहुंचाने की योजना स्वीकृत हो चुकी है ,इससे जयसमंद कैचमेंट एरिया के गांवों का विकास होगा । इसके अलावा जयसमंद के किनारे बसे हुए गांवों में पर्यटन,कृषि और वन उपज की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करने का खाका भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने तय कर लिया है ।जोशी ने शक्ति केंद्र पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को स्वयं माला पहनाई और कहा की आप सभी पार्टी के हनुमान है हर मोर्चे पर विपक्ष को पटखनी देकर कमल खिलाना है। सांसद जोशी दो घंटे से अधिक समय तक सराडी में रुके ।उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,कैलाश गांधी, एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी,मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी दौरे में साथ रहे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ज़िला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन, आमजन की समस्याओ को प्राथमिकता से निपटाए अधिकारी व कर्मचारी -ज़िला कलेक्टर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सराड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीबीईओ सराड़ा से की वार्ता