उदयपुर। उदयपुर जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस टीम ने अवैध तरीके से पेट्रोलियम पदार्थ बायोडीजल का भंडारण करने और बेचने के आरोप में थाना क्षेत्र के विजयवास निवासी राजेंद्र कुमार डांगी पुत्र पप्पू लाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही देबारी इलाके में दो अलग-अलग जगह से 12000 लीटर बायोडीजल एवं दो वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। एसपी योगेश गोयल के अनुसार अवैध तरीके से बायोडीजल का भंडारण देबारी में करने तथा उसे बेचने की सूचना मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ निश्चय प्रसाद एम आईपीएस के नेतृत्व में एसएचओ प्रतापनगर भरत योगी की टीम गठित बनाई गई। टीम ने नेशनल हाईवे नंबर 27 देबारी तथा सुथारों का मोहल्ला देबारी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से बायोडीजल का भंडारण करते राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों जगह से 12000 लीटर अवैध बायोडीजल, टाटा 407, एक पिकअप तथा खरीदने-बेचने एवं भंडारण किये जाने संबंधित उपकरण व विद्युत मोटर आदि जप्त की। पुलिस की कार्रवाई टीम में सब इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, एएसआई मोहन सिंह व करण सिंह, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह व तख्त सिंह, कांस्टेबल विष्णु शर्मा, नंदकिशोर एवं विशाल शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधि का कैसा विधान : एक हजार सांप पकड़ चुके धर्मेंद्र की सांप डसने से मौत पति ने टीवी पर सीरियल के टाइम आईपीएल चला दिया तो बेलन से कूट दिया, थाने में सुलझा मामला