24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा में दूसरे दिन ही अव्यवस्था हो गई और वीआईपी गेट पर एंट्री रोकने पर भगदड़ का माहौल हो गया। कई श्रद्धालु महिलाएं गिर पड़ी तथा चोटिल हो गई। मैनेजमेंट कमेटी पर श्रद्धालुओं ने लापरवाही का आरोप लगाया। मैनेजमेंट कमेटी की ओर से बताया जा रहा है कि जरूरत से ज्यादा पास बांट दिए गए। वीआईपी और वीवीआईपी एंट्री गेट पर भगदड़ का माहौल हो गया। इनकी एंट्री गेट नंबर चार से थी। गेट बंद होने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष गेट के बाहर खड़े हो गए। आयोजन समिति के सदस्य और सिक्योरिटी सर्विसेज के लोग उन्हें कथा में अंदर नहीं जाने दे रहे थे। अंदर से संदेसा आया कि वीआईपी ब्लॉक फुल है व गेट बंद कर दिए गए है। काफी देर बाद भी जब गेट नहीं खुले तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया और व लोगों की सब्र का बांध टूट गया। कुछ महिला श्रद्धालु भगदड़ में गिर गई जिन्हें चोट आई है। चोटिल महिला चंद्रकला सोमानी ने मीडिया से कहा कि महाराज की कथा सुनने आए थे। वीआईपी पास था। जब व्यवस्था नहीं थे पास क्यों दिए। गेट खुला हम लोगों ने अंदर जाने की कोशिश की इसी दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें मैं नीचे गिर गई, मुझे कई जगह चोट भी आई है मेरे साथ में कुछ और महिलाएं थी , उन्हें भी चोट लगी है। वीआईपी गेट पर ही भगदड़ मची है तो आम गेट पर स्थित और ज्यादा बुरी है। इधर, भगदड़ और साधु संतों को रोकने से नाराज आयोजन समिति के संरक्षक महंत बनवारी शरण काठिया बाबा ने आयोजकों की व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। जो संत आ रहे हैं, उन्हें भी हनुमान टेकरी आश्रम तक नहीं आने दिया जा रहा हैं। कल से पास सिस्टम बंद। जो भी भक्त पहले आ रहा है उसे कथा में बैठने का हक है। जिन लोगों ने कथा में डोनेशन दिया, चंदा दिया है वो लोग आगे बैठें लेकिन कथा में आने और बैठने से किसी को नहीं रोका जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही है खुलेआम धज्जियां ग्राम पंचायत मढ़ा भीम सिंह में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल पचकोडिया के बना राम मीणा के कामयाबी की कहानी, ऑर्गेनिक खेती से हर साल कमा रहे हैं लाखों रुपए, पचकोडिया के एक किसान ने जैविक खेती को अपनाकर कामयाबी की नई कहानी लिखी है. किसान हर साल लाखों का मुनाफा कमा रहा है|