24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व विवेक सिंह वृताधिकारी, वृत झाडोल के सुपरविजन में वेलाराम थानाधिकारी, बाघपुरा मय टीम को सूचना मिली की एक व्यक्ति माकडादेव रोड पर पावर बाइक बजाज पल्सर एन.एस. 200 मोटरसाईकिल न. RJ 27 BJ 1361 पर हाथ में तलवार लेकर आने जाने वाले व्यक्तियों को डरा रहा है जिस पर टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकडकर नाम पूछने पर अपना नाम मोती लाल पिता भेरा उम्र 25 वर्ष निवासी माकडादेव थाना बाघपुरा होना बताया। उसके कब्जे से तलवार व पावर बाइक जब्त किया जाकर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान जारी है।टीम प्रभारी मय सदस्य :- श्री वेलाराम थानाधिकारी बाघपुरा। श्री कमल किशोर हैड कानि 2383। श्री महेन्द्र सिंह कानि 2761 । श्री जीवतराम कानि 3016। श्री संजय कानि 2253। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरएनटी मेडिकल कॉलेज में खुल गए ‘खोपड़ी के भाग’, ट्यूमर का अत्याधुनिक तकनीक से उपचार 26 करोड़ की एफडी पर किसने किए जाली हस्ताक्षर, बीएन में टकराव तेज, गंभीर अनियमितताओं के आरोप