24 News Update उदयपुर। शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सोमवार अलसुबह पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच थानों की संयुक्त टीम ने सूरजपोल क्षेत्र में दबिश देकर 35 हिस्ट्रीशीटरों को डिटेन किया।

यह कार्रवाई उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के पर्यवेक्षण और सूर्यवीर सिंह राठौड़, वृताधिकारी नगर पूर्व के नेतृत्व में अंजाम दी गई। अलसुबह पुलिस थाना भूपालपुरा, सूरजपोल, सवीना, प्रतापनगर और हिरणमगरी के थानाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ एक साथ मैदान में उतरे और आदतन अपराधियों व वांछित बदमाशों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान थाना सूरजपोल क्षेत्र के 35 हिस्ट्रीशीटरों को डिटेन कर उनसे गहन पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और इनकी आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए यह संयुक्त अभियान चलाया गया।
दबिश के दौरान पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने चौंकाने वाला खुलासा भी किया। छह हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस पर विद्युत विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अवैध कनेक्शन काट दिए और संबंधित लोगों के खिलाफ अलग से प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बिजली चोरी के मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें अब्दुल कादिर पुत्र मजिद भाई निवासी दीवानशाह कॉलोनी, जावेद खान पुत्र मुबारिक निवासी जरीना नगर, तौसीन पुत्र जीमल खान निवासी जरीना नगर, शाहरूख पुत्र बाबू खान निवासी रजा नगर, समीर पुत्र इकबाल निवासी गोसिया कॉलोनी और सन्नी पुत्र रामलाल मीणा निवासी कैलाश कॉलोनी शामिल हैं।
पूरे ऑपरेशन में रतन सिंह चौहान, थानाधिकारी सूरजपोल सहित भूपालपुरा, सवीना, प्रतापनगर और हिरणमगरी थानों के अधिकारी व जवान शामिल रहे। पुलिस अब डिटेन किए गए हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय कायम करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading