Site icon 24 News Update

बाइक पर तलवार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार, पावर बाइक व हथियार बरामद

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व विवेक सिंह वृताधिकारी, वृत झाडोल के सुपरविजन में वेलाराम थानाधिकारी, बाघपुरा मय टीम को सूचना मिली की एक व्यक्ति माकडादेव रोड पर पावर बाइक बजाज पल्सर एन.एस. 200 मोटरसाईकिल न. RJ 27 BJ 1361 पर हाथ में तलवार लेकर आने जाने वाले व्यक्तियों को डरा रहा है जिस पर टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकडकर नाम पूछने पर अपना नाम मोती लाल पिता भेरा उम्र 25 वर्ष निवासी माकडादेव थाना बाघपुरा होना बताया। उसके कब्जे से तलवार व पावर बाइक जब्त किया जाकर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान जारी है।

टीम प्रभारी मय सदस्य :-

  1. श्री वेलाराम थानाधिकारी बाघपुरा।
  2. श्री कमल किशोर हैड कानि 2383।
  3. श्री महेन्द्र सिंह कानि 2761 ।
  4. श्री जीवतराम कानि 3016।
  5. श्री संजय कानि 2253।
Exit mobile version