24 News Update बांसवाड़ा, 25 जून। जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी युवक ने थाने लाए जाते ही ब्लेड से खुद का गला काट लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी की पहचान गोपाल (23) निवासी भूंगड़ा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल तीन महीने पहले एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गुजरात के राजकोट ले गया था। लड़की के परिजनों ने आनंदपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लड़की को लेकर राजकोट में है। इस पर पुलिस टीम ने मंगलवार को राजकोट पहुंचकर नाबालिग लड़की को डिटेन किया और गोपाल को गिरफ्तार किया।बुधवार सुबह जब पुलिस लड़की और आरोपी को लेकर आनंदपुरी थाने पहुंची, उसी दौरान गोपाल ने गाड़ी से उतरते ही अपनी जेब से ब्लेड निकाली और गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ब्लेड छीनी और उसे तुरंत आनंदपुरी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल रेफर किया गया। फिलहाल उसका वहीं इलाज जारी है और उसकी स्थिति स्थिर है।घटना की जानकारी थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने एसपी हर्षवर्धन अगरवाला को दे दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच के साथ यह भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी के पास ब्लेड थाने तक कैसे पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मकनपुरा नदी में तेज बहाव में ट्रैक्टर समेत बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, MP से आए पानी ने बढ़ाई नदी की रफ्तार, हादसे के बाद मौके पर जुटी भारी भीड़ वनरक्षक भर्ती पेपर लीक मामलाः सरकारी नौकरी लगने से पहले शराब की दुकान चलाता था गोविंद, जेल भेजा, अब तक 35 गिरफ्तारियां