24 न्यूज अपउेट, बांसवाड़ा। हम ऐसे सिस्टम में रहे हैं जहां पर नेताओं के कहे बिना पत्ता तक नहीं हिलता । नेताओं का गठजोड़ जब जमीन माफिया से हो जाता है तब अधिकारियों पर दबाव आता है। अधिकारी खुद को बचाते हुए निचले कर्मचारियों को गडबडजाला करने पर मजबूर कर देते हैं। उसके बाद मामला सेटल हो जाता है। जब कहीं से कोई बड़ा दबाव आता है या न्यायालय का डंडा पड़ता है तब सबसे पहले निचले स्तर के कर्मचारी सस्पेंड कर दिए जाते हैं। जांच लंबित रखी जाती है और धीरे धीरे पूरा मामला सेटल कर दिया जाता है। बहरहाल अब यह दस्तूर बन चुका है। अगर ढंग से जांच हो तो सबसे पहले उपर के हाथियों पर गाज गिर जाए।
बांसवाड़ा में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने 5 गिरदावर और 2 पटवारी को बुधवार को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पर नेशनल हाईवे 927-ए के किनारे गढ़ी तहसील में 91 बीघा सरकारी जमीन को मिलीभगत कर लोगों के नाम (खातेदारी) करने का आरोप है। इसी मामले में आनंदपुरी के नायब तहसीलदार अनिल ताबियार को निलंबित करने के लिए राजस्व मंडल को पत्र लिखा है। गढ़ी तहसीलदार ने एसीबी में मामला दर्ज कराया है। डूंगरपुर जिले के चीखली पटवार मंडल के पटवारी निखिल गरासिया को डूंगरपुर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। सेवानिवृत्त तहसीलदार केसरसिंह समेत सभी आरोपी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ गढ़ी तहसीलदार ने 12 फरवरी को एसीबी में मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपियों की ओर से खातेदारी की गई 91 बीघा जमीन को खातेदारी से वापस सरकारी नाम दर्ज कर दिया है। कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि गढ़ी तहसील में वर्ष 2022 से 2023 के बीच बेड़वा, साकरिया, भगोरा और रोहिड़ा में सरकारी जमीन को मिलीभगत से लोगों के नाम कर दी। इस पर भगोरा पटवारी नीलेश परमार, आरपीजी पटवारी अभिलाषा जैन, वजवाना गिरदावर दीपक जैन, परतापुर गिरदावर गौतमलाल पाटीदार, प्रदीप सुथार, खेड़ा गिरदावर दिनेशचंद्र पाटीदार और अविनाश राठौड़ को निलंबित किया है। प्रकरण में शामिल आनंदपुरी के नायब तहसीलदार अनिल ताबियार (तत्कालीन गिरदावर गढ़ी) को निलंबित करने के लिए राजस्व मंडल को पत्र लिखा है। कलेक्टर ने पत्र में लिखा है कि यह प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का है। इधर, सेवानिवृत्त तहसीलदार केशरसिंह चौहान पर राज्य सरकार कार्रवाई करेगी। सभी कर्मचारी-अधिकारियों ने खातेदारों के साथ मिलीभगत करके षडयंत्रपूर्वक सरकारी जमीन को लोगों के नाम (खातेदारी) की।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading