उदयपुर। लायंस क्लब लेकसिटी उदयपुर के फागोत्सव में हुआ राधाकृष्ण रास प्रस्तुतिकरण। शुक्रवार को देर शाम लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी की नवीं साधारण सभा लायंस भवन देवाली में ध्वज वंदना व राष्ट्रगान से प्रारंभ हुई, जानकारी देते हुए क्लब सचिव लायन राजमल ओस्तवाल ने बताया कि क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए गत सप्ताह आयोजित हुई रीजनल कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब लेकसिटी द्वारा अर्जित सम्मान व पुरस्कार की जानकारी क्लब सदस्यों को दी। क्लब सचिव राजमल ओस्तवाल ने किए गए सेवा कार्यों व आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से सदस्यों को अवगत कराया।सभा के पश्चात क्लब सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ फागोत्सव में राधाकृष्ण का रास आयोजित किया गया एवं फूलों की होली खेली गई, जिसमें क्लब के उपस्थित सभी समस्त सदस्यों ने बढ़-चढक़र प्रतिभागिता की तथा आनंद लिया। क्लब की साधारण सभा के दौरान क्लब के चार्टर सदस्य डॉ. बी.एस बम्ब लायन, लायन मान सिंह पानगढिय़ा, लायन के. एस. पोकरणा, लायन वी सी व्यास, लायन एस. एल. भदादा, लायन अशोक जैन,लायन के एल पूनमिया,लायन केजी मूंदड़ा, लायन वर्धमान मेहता, लायन प्रवीण आंचलिया, तथा लायन के वी रमेश क्लब के कोषाध्यक्ष लायन राजेंद्र चित्तौड़ा संयुक्त सचिव लायन यतींद्र सिंह बाबेल,लायन राजीव मेहता, लायन नरेंद्र शर्मा, लायन ओमप्रकाश धायभाई, लायन नीतीश पालीवाल, लायन अनिल भट्ट, लायन ललित भंडारी, लायन डॉ. कमला कवंरानी, लायन मानाजी पानगढिय़ा, अरूणा मूंदड़ा, स्वाति कानुकोलन, डॉ. अनुभा शर्मा, डॉ. सिम्मी सिंह, डॉ किरणआंचलया, डॉ. मीना बाबेल, माधुरी शर्मा, किरण धायभाई, मीना गुप्ता, विभा शर्मा, रेनु भंडारी, रितु मेहता लियो राजेश्वरी उपस्थित रहे। इसी अवसर पर क्लब की नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष एम जे एफ लायन के वी रमेश ने 1 जुलाई 2024 से प्रारंभ होने वाले नये लायन वर्ष हेतु क्लब के पदाधिकारी की सर्व सम्मति से घोषणा की जिसमें अध्यक्ष डॉ. अनुभा शर्मा, सचिव लायन राजेंद्र चित्तौड़ा, कोषाध्यक्ष लायन कैलाश मेनारिया मनोनीत किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संडे को बनवाओ ड्राइविंग लाइसेंस, मार्च एंडिंग, नो पेंडिंग….30 और 31 को खुले रहेंगे आरटीओ के दफ्तर…I डॉ सिंघल की सेवानिवृति पर हिरणमगरी अग्रवाल समाज ने किया सम्मान