24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा । पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने रविवार को दोपहर में निंबाहेड़ा में यहां समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाड़ी में स्थित चमत्कारी शनिदेव नवग्रह मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में की शिरकत।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत बाड़ी के समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2024 से 05 जनवरी 2025 तक बाड़ी में स्थित चमत्कारी शनिदेव नवग्रह मंदिर परिसर में सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रति दिन दोपहर 12.00 से सांय 4.00 बजे तक किया जा रहा है। उक्त आयोजित सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में कथा का वाचन सिद्धपुरा प्रतापगढ़ वाले श्री महेश जी पंड्या द्वारा अपने मुखारविंद से किया जा रहा है।
पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना एवं अतिथियों के कथा स्थल पहुंचने पर कथा आयोजन समिति के समस्त बाड़ी ग्रामवासियों एवं कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर ऊपर्णा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने यहां उपस्थित कथा सुनने आए श्रद्धालुगण को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कथाएं हमें मानवता की शिक्षा के साथ साथ आदर्श जीवन जीने की भी शिक्षा देती है। आंजना ने श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन के लिए बाड़ी ग्राम के समस्त ग्राम वासियों और कथा आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह की धार्मिक कथाएं आयोजित कर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों ने कथावाचक व व्यासपीठ पर विराजित श्री महेश जी पंड्या, गुरुदेव श्री 1008 ओंकारदास जी महाराज एवं संत श्री नागेश्वर जी महाराज का बहुमान किया ओर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख, विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, बापूलाल जाट- अध्यक्ष ळै, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छोटी सादड़ी वर्दीचन्द आंजना, पूर्व सरपंच बाड़ी कैलाशचंद्र आंजना, बाड़ी सरपंच गोपाल रैगर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोवर्धन आंजना, गुड़ाखेड़ा सरपंच शांतिलाल रैगर, गुड़ाखेड़ा हे अध्यक्ष चरण सिंह जाट, पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा, बाड़ी उप सरपंच कैलाश आंजना, राधेश्याम तेली वार्डपंच, रमेश जाट, फुलचंद तेली, रतन गुर्जर, मुकेश खटीक, शिवप्रकाश जाट, विजय कुमावत, शिव जाट, करण सिंह आंजना, राकेश कुमावत, संजय साहू एवं दिनेश मेघवाल इत्यादि उपस्थित थे।
बाड़ी में स्थित चमत्कारी शनिदेव नवग्रह मंदिर पर विगत सात दिनों से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है जो कि ये सिलसिला प्रति दिन सुबह से प्रारंभ हो जाता है जो दिनभर अनवरत जारी रहता है, श्रद्धालुओं द्वारा चमत्कारी शनिदेव को माला,प्रसाद,श्रीफल, भेंट कर तेल चढ़ा कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं, तथा साथ ही परिवार की सुख समृद्धि की भी कामना करते हैं।
श्री शिव महापुराण कथा के सातवें दिन रविवार को समापन अवसर पर चमत्कारी शनिदेव नवग्रह मंदिर मंडल एवं कथा आयोजन कमेटी बाड़ी के भंवर सुथार (अध्यक्ष), उदयराम गुर्जर, सुनील सुथार, अशोक साहू,सहित बड़ी संख्या में कथा सुनने आए श्रद्धालुगण,क्षेत्र के गणमान्यजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading