कविता परखा 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के सानिध्य एवं उपस्थिति में मंगलवार को निंबाहेड़ा ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर जन्म जयंती मनाई गई।निंबाहेड़ा में यहां बस स्टेंड के पास,इन्दिरा कॉलोनी चौराहा पर मंगलवार सुबह 11रू00 बजे पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने स्व.इन्दिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, नमन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी द्वारा देश के लिए दिए गए त्याग,बलिदान और योगदान का स्मरण किया एवं उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त की। उन्हें 1972 में भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया साथ ही विदेशों में भी कई कई सम्मान प्राप्त किए। उनकी उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाली इंदिरा गांधी जी हमेशा हमेशा अमर रहेंगी। हम सबको उनके बिरला व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। जन्म जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस जनों द्वारा इंदिरा गांधी अमर रहे के गगन भेदी नारे भी लगाए गए।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, जिला पेंशनर समाज उपाध्यक्ष प्रबोध चंद्र शर्मा, नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता पारख, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह सोलंकी, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधिगण,अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण,गणमान्यजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री झूलेलाल मंदिर में संतों का हुआ समागमसंत साईं भगत प्रकाश जी ने नव निर्मित मंदिर में दर्शन कर भव्य सत्संग से सभी को दिया मार्गदर्शन जे.के. सीमेंट वर्क्स निम्बाहेड़ा की पशु चिकित्सा टीम द्वारा मंगलवार को श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला,निम्बाहेड़ा में “एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं खुरपका-मुखपका टीकाकरण शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन