24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा़। एलवा माताजी चौखला के निकुम्भ निवासी उमेश कुमार -निलेश कुमार लोहार ने अपने पिताजी स्वर्गीय मोहनलाल लोहार पूर्व सरपंच एवं सोलह चौखला के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पुण्य स्मृति में मालवीय लोहार समाज नवयुवक मंडल सोलह चौखला उदयपुर संभाग द्वारा उदयपुर के पास बरोड़िया में विशाल सभागार एवं भव्य छात्रावास भवन निर्माण कार्य में सहयोग हेतु 21000 रुपये नकद नवयुवक मण्डल सोलह चौखला के अध्यक्ष किशन रामा मय टीम को दिए गये। उक्त अवसर पर एलवा माताजी चौखला अध्यक्ष डॉक्टर हीरालाल लुहार बिनोता ,सोलह चौखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल बोयणा,पारी प्रथम चौखला अध्यक्ष मांगीलाल लोसिंग, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर चेतन कुमार, लोकेश कुमार सहित समाजजन मौजूद रहे। निर्माणाधीन बरोड़िया छात्रावास भवन पर उपस्थित मेहमानों,भामाशाहों का सोलह चौखला नवयुवक मण्डल अध्यक्ष किशन रामा, महामंत्री प्रेम मगवास ,चेतन,लोकेश ने मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया। एलवा माताजी चौखला अध्यक्ष डॉक्टर हीरालाल लुहार ने कहा कि समाज में जब वोटिंग होती है उस समय वैचारिक मतभेद हो सकता परंतु चुनाव के बाद राजनीति न होकर विकास नीति होना चाहिएं।समाज उत्थान के लिएं युवाओं को आगे आकर सेवा कार्य करना चाहिए ,कर्म ही धर्म है,मांगलिक अवसर, पुण्य स्मृति पर हमें समाज हेतु दान प्रवृति की पहल करना प्रेरणादाई है।शिक्षा से ही समाज में जागृति आती है साथ ही जिससे सामाजिक कुरीतियां खत्म होती है,प्रतिवर्ष समाज उत्थान के लिएं केरियर गाईडेंस, सामाजिक सरोकार के कार्यों का आयोजन हो। कार्यक्रम का संचालन नवयुवक मण्डल के महामंत्री प्रेम मगवास ने किया । आभार मोतीलाल लोहार ने जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अयोध्या धाम में नूतन श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर युगबोध संस्थान द्वारा प्रतिष्ठा द्वादशी के शुभ अवसर पर धार्मिक एवं पुण्यदाई कार्य निम्बाहेड़ा पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में सॉकर एकेडमी एवं महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं को दी अहम जानकारी