24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़। फेक्ट्री में मिट्टी डालने के लिए मासिक किराए पर लगाने का झांसा देकर ट्रैक्टर को खुर्द बुर्द करने के आरोपी को भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी के अनुसार 22 जनवरी 2022 को लक्ष्मण पुत्र भूरा लाल जाति गुर्जर निवासी खालगांव थाना भैसरोडगढ़ ने थाने पर उपस्थित हो बताया कि आरोपियों ने जिन्दल फेक्ट्री भीलवाडा में मिट्टी डालने हेतु 15 हजार रूपये मासिक पर उसका ट्रेक्टर किराये पर लगाने का झांसा देते हुऐ खाली स्टाम्प हस्ताक्षरित करवा लिये और ट्रेक्टर खुर्द बुर्द कर दिया। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को बरामद करने के लिए एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद के निकटतम सुपरविजन में प्रकरण का खुलासा करने हेतु थानाधिकारी मोहन सिंह पु.नि. के नेतृत्व में थाने के पुलिस जाब्ता द्वारा वांछित आरोपी कमलेश उर्फ अमन सुथार पुत्र सत्यनारायण उर्फ सत्तू सुथार उम्र 24 साल निवासी आरके कॉलोनी भीलवाडा थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा को गिरफतार किया जाकर प्रकरण का ट्रेक्टर सोनालिका को बरामद किया गया। आरोपी कमलेश उर्फ अमन सुथार से प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading