24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। रेलयात्रियों से मोबाइल छीनने के लिए बदमाशों ने अब एक नया, खतरनाक और हैरान कर देने वाला तरीका अपनाया है। आगरा-मथुरा रेलखंड पर तीन ट्रेनों पर बदमाशों ने पथराव किया, जिसमें दो यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री का मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए। हमले के पीछे की मंशा सामने आने पर रेलवे सुरक्षा एजेंसियों तक हैरान रह गईं—दरअसल, बदमाश यात्रियों के हाथ से मोबाइल गिरवाने के लिए जानबूझकर पत्थर मारते थे और फिर अफरातफरी का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर भाग जाते थे।तीन ट्रेनों पर हमला, दो घायलघटनाएं मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के तक घटीं। सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस (22210) पर मथुरा जंक्शन से निकलते ही करीब 12:40 बजे पथराव हुआ, जिससे ट्रेन के ब्रेक वेन का शीशा टूट गया। हालांकि इस वारदात में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। इसके दो घंटे बाद कोटा-पटना एक्सप्रेस (13240) के जनरल कोच को निशाना बनाया गया। ट्रेन के गेट पर खड़े दिनेश के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। तीसरी घटना श्रीगंगानगर-नांदेड़ सुपरफास्ट (12486) ट्रेन में हुई, जिसमें झांसी निवासी रवि अहिरवार की आंख के ऊपर पत्थर लगा। वह बुरी तरह घायल हो गए और इस हमले में उनका मोबाइल उनके हाथ से गिर गया, जिसे आरोपी मौके से लूटकर फरार हो गए।चौंकाने वाला लूट का तरीकाबुधवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे दो संदिग्ध युवकों को घूमते देख आरपीएफ ने पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने इस नए लूट के तरीके का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले से तय स्थानों पर रेलवे ट्रैक के पास छिपे रहते हैं। जैसे ही ट्रेन पास आती है और कोई यात्री गेट पर मोबाइल लिए खड़ा नजर आता है, तो उस पर पत्थर फेंकते हैं। पत्थर लगने से घबराकर यात्री मोबाइल छोड़ देता है, जिसे वे झपटकर भाग जाते हैं।दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरारगिरफ्तार आरोपियों में जय पुत्र मुन्ना (निवासी बन्ना देवी थाना, अलीगढ़) और एक नाबालिग शामिल है। दोनों से पूछताछ में एक चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा। घटनाओं के बाद मथुरा और आगरा की आरपीएफ व जीआरपी टीमों ने संयुक्त रूप से पूरे रेलखंड पर गश्त और सर्च ऑपरेशन चलाया। सहायक सुरक्षा आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में गेट पर खड़े होकर मोबाइल का उपयोग न करें और सतर्क रहें। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि इस तरह की आपराधिक प्रवृत्तियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। रेल में सफर के दौरान मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल अब बन सकता है खतरागेट पर खड़े रहना और फोन पर बात करना अपराधियों के लिए बन चुका है आसान निशाना.यह वारदातें रेलवे सुरक्षा को नई चुनौती देती हैं और यात्रियों के लिए भी गंभीर चेतावनी हैं—अब सफर के दौरान केवल जेबकतरों से ही नहीं, पत्थरबाज लुटेरों से भी सावधान रहना जरूरी हो गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबल इंजन प्रोटेक्शन : “कर्नल को ’आतंकियों की बहन’ बताने वाले मंत्री से एसआईटी ने 6 दिन में भी नहीं की पूछताछ, सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई जुलाई में तय की“ अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का फैसला 2 साल 8 महीने बाद आया