24 न्यूज अपडेट, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में टीवी पर सीरियरल नहीं देखने देने पर एक पत्नी ने पति को बेलन से कूट दिया। पति सीरियल के समय पर टीवी चलाकर बैठ जाता और पत्नी को उसका फेवरेट सीरियल नहीं देखने दे रहा था। इसे लेकर घर में हंगामा हो गया। मामला थाने पहुंचा और काउंसलर की मदद से सुलझा। मामला यूपी के आगरा जिले का है। यहां पर एक पत्नी ने पति को टीवी पर सीरियल नहीं देखने देने पर बेलन से कूट दिया। बताया गया कि पति आईपीएल मैच का शौकीन है। पत्नी को उसका फेवरेट नाटक देखना था। दोनों का समय एक ही होने से विवाद हो गया। रिमोट को लेकर छीना झपटी की नौबत आ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। पत्नी ने बेलन से पति को कूटा। उसके बाद दोनों पुलिस के पास गए। थाने में जब इस मामले पर चर्चा हुई तो लोग हैरान रह गए कि इतनी छोटी सी बात पर भी कोई झगड़ सकता है। इसके बाद पति और पत्नी की मौके पर ही काउंसिंग करवाई गई। परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया व वहां पर दोनों के बीच वार्ताओं के कुछ दौर चले व समझौता हुआ।  आपके बता दें कि आगरा निवासी इस महिला की शादी दो साल पहले ही सादाबाद (हाथरस) निवासी युवक से हुई। उसका पति नोएडा में नौकरी करता है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि आईपीएल शुरू होते ही पति नौकरी से छुट्टी ले लेता है , घर आ जाता है। टीवी से चिपक जाता है। किसी को भी टीवी नहीं देखने देता। उसका अपना टीवी सीरियल देखने का रूटीन है। आईपीएल के कारण उसके कई नाटक छूट गए जिससे वह क्रोधित हो गई। उसने पति से अपनी मर्जी का चैनल देखने के लिए रिमोट लिया तो पति ने छीन लिया व विवाद हो गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने मारपीट की। इसके बाद उसने भी बेलन से पति को कूट दिया। इसके बाद महिला मायके चली गई और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र बुलाया और पति और पत्नी को काउंसिंग की गई। काउंसलर के काफी समझाने के बाद दोनों शांत हुए। दोनों में समझौता हुआ और दोनों कुछ शर्तों पर राजी हो गए।  काउंसलर के अनुसार इस शर्त पर समझौता किया गया कि जब टीवी सीरीयल आ रहा होगा तब पति आईपीएल मैच नहीं देखेगा। इसके अलावा जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन वो एक मैच देख सकेगा व दूसरे की केवल हाइलाइट्स ही देख सकेगा। पत्नी को भी टीवी देखने का समय देगा। उसके साथ अभद्रता नहीं करेगा। पति के झुकने पर पत्नी भी राजी हो गई। अब उसे भी मनपसंद सीरियल देखने का अवसर मिलेगा। इस तरह समझौता हो गया व दोनों एक साथ घर लौटे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading