24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। 4,5 जनवरी को मेवाड़ कराटे लीग तृतीय नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन टर्बन वैली रिसोर्ट ट्रांसपोर्ट नगर उदयपुर में हुआ। विभिन्न राज्यों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उदयपुर से कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने कराटे तकनीकों का शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे चैंपियनशिप में बेस्ट टीम का अवार्ड खिताब जीता और बेस्ट टीम अवार्ड ट्रॉफी कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी उदयपुर ने प्राप्त कर उदयपुर, मेवाड़ का गौरव बढ़ाया। कराटे चैंपियनशिप में काता और कुमिते दो स्पर्धा रही जिसमें कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी के सभी प्रतियोगियों ने पूरे उत्साह जोश एवं दमखम के साथ पदक जीते। कमांडो मार्शल आर्ट टीम में महिला वर्ग में पदक जीतने वाले प्रतिभागियों में मनस्वी सोनवाल ने काता में स्वर्ण पदक कुमिते में कांस्य पदक, नित्या कालानी काता में कांस्य पदक कुमिते में स्वर्ण पदक, रियांशी वया काता में स्वर्ण पदक कुमिते में रजत पदक, अनिका कुमारी काता में स्वर्ण पदक कुमिते में कांस्य पदक , आराध्या कुमारी काता में कांस्य पदक कुमिते में कांस्य पदक, वर्षणा बोहरा काता में कांस्य पदक , रिदम राव काता में कांस्य पदक , इसी तरह कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी में पुरुष वर्ग में पदक जीतने वाले में भविष्य सोनवाल काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण, तन्मय शर्मा कांता में स्वर्ण पदक कुमिते में स्वर्ण पदक, रूद्र परिहर काता में कांस्य पदक कुमिते में कांस्य पदक, निवान छाजेड़ काता में कांस्य पदक कुमिते में कांस्य पदक, दक्ष गर्ग काता में कांस्य पदक, दिव्यांश नेन काता में कांस्य पदक कुमिते में कांस्य पदक, भाव्यांश जैन काता में कांस्य पदक, युग कांता में कांस्य पदक पार्थ कालानी, कातां में कांस्य पदक कुमिते में कांस्य पदक जीता। इस तरह कमांडो मार्शल आर्ट टीम ने 8 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, एवं 18 कांस्य पदक कुल 27 पदक जीते। कराटे चैंपियनशिप मे कमांडो मार्शल आर्ट बेस्ट टीम अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं नेतृत्व कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी उदयपुर के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक किशन सोनवाल ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आप और हम एक कदम स्वच्छता की ओर” विषय पर सम्मान समारोह 12 जनवरी को, स्वच्छता हमारा नैतिक दायित्व, प्रधानमंत्री मोदी की मंशा को साकार करने के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत-गुप्ता कल की जगह यहां परसों होगी जलापूर्ति…देखें सूची