कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम निंबाहेड़ा में निंबाहेड़ा लीजेंड्स बनाम नीमच लीजेंड्स के मध्य मैत्री मैच का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित दोनों ही टीमों में 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया निंबाहेड़ा इतिहास में पहली बार लीजेंड्स मैच होने की खबर नगर में फैली तो बहुत से पुराने खिलाड़ी अपने आप को न रोक सके और मैच का लुत्फ लेने मैदान पर आ गए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपने पुराने अंदाज़ में खेले गए खेल की तरह अभी भी दर्शकों को अपनी अपनी झलकियां दिखाईं निंबाहेड़ा के खिलाड़ी उस्मान खान उर्फ लाला खां ने मैच के 22 वें मिनट में नीमच गोल कीपर के ऊपर से बेहतरीन अंदाज़ में गोल मार अपनी टीम को 1-0 से बढ़त बनाई मध्यांतर के पहले हाफ तक निंबाहेड़ा ने 1-0 से बढ़त बनाए रखी मध्यांतर में दोनों ही टीमों का परिचय सूरज कुमार कोतवाली थाना सहायक उप निरीक्षक निंबाहेड़ा, प्रमोद शर्मा सचिव जिला फुटबॉल संघ नीमच , राम चंद्र धनकर पार्षद नीमच, यू एस शर्मा यूनिवर्सिटी खिलाड़ी, मोहम्मद राशिद खान प्रधानाचार्य , अनवर मेव पूर्व खिलाड़ी, मोहम्मद राशिद पूर्व खिलाड़ी,अशरफ मेव अध्यक्ष कलाम स्मृति आयोजन समिति के आतिथ्य में मोहम्मद आसिम खान,खुर्शीद अली शा शिक्षक,तालिब अहमद,तोसिफ अब्बासी ने खिलाड़ियों से परिचय करवाया ।मध्यांतर पश्चात का खेल शुरू हुआ मैच के दौरान नीमच को हैंड होने पर पेनल्टी मिली लेकिन नीमच के हबीबुर्रहमान (कल्लू खान) पेनल्टी को गोल में तब्दील न कर सके रोमांचक व मनोरंजक मैच में दर्शकों को बहुत मज़ा आया मैच के 55 वें मिनट में निंबाहेड़ा टीम के कप्तान मोहम्मद जाहिद (टोनी भाई) ने क्रॉस पास पर गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई लेकिन मैच के 58 वें मिनट में नीमच के इमरान शाह (ब्रूसली) के बेहतरीन गोल से अपनी टीम के शून्य को 1 में बदला उसके बाद नीमच ने निंबाहेड़ा पर खूब प्रहार किए लेकिन निंबाहेड़ा के गोल कीपर संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी फ़रीद खान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया अंत तक मैच 2-1तक चला मैच के मुख्य निर्णायक हरीश कुमार, तोसिफ खान, मोहम्मद ज़ैद गौरी थे। निंबाहेड़ा टीम मोहम्मद जाहिद खान (कप्तान),मदन लाल कुमावत,सुरेश नायक, मोहम्मद सईद खान,सलामत अली,मुकेश गौहर,मान मल नायक,मुस्तकिम खान,फरीद खान (गोल कीपर), नूर मोहम्मद,सोहन लाल भाटी,राम चंद्र,उस्मान खान,अल्ताफ खान,सिराज मेव ,अब्दुल हक,तस्लीम खान , तालिब अहमद मैच पश्चात मदन लाल कुमावत,राम चंद्र,आसिम खान खुर्शीद अली ने अतिथियों का अपर्णा उड़ा स्वागत किया अतिथियों द्वारा विजेता ,उपविजेता खिलाड़ियों को अपर्णा उड़ा पारितोषिक वितरण किया गया अंत में सूरज कुमार ने सभी को नशे की लत से दूर रहने, नशे को त्यागने की सलाह दी आयोजन का सफल संचालन व मैच में खिलाड़ी रहे सोहन लाल भाटी ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आवश्यक कौशल और योग्यताओं को समझने का एक अच्छा अवसर है ,करियर मेला’ पं. उपाध्याय को पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया याद, दी पुष्पांजलि